1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं सूखा पोहा, 10 मिनट में तैयार हो जाएगा फ्राई चूड़ा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में खाएं सूखा पोहा, 10 मिनट में तैयार हो जाएगा फ्राई चूड़ा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 24, 2026 08:30 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 08:30 am IST

Dry Poha Chuda Fry Recipe: नाश्ते में गीला पोहा खाकर बोर हो चुके हैं तो एक बार सूखा पोहा बनाकर जरूर खाएं। इसे फ्राई चूड़ा भी कहते हैं। सिर्फ 10 मिनट में पोहा बनकर तैयार हो जाएगा। फटाफट नोट कर लें ड्राई पोहा की रेसिपी।

सूखा पोहा रेसिपी- India TV Hindi
सूखा पोहा रेसिपी Image Source : FREEPIK

पोहा नाश्ते के लिए परफेक्ट है। ज्यादातर घरों में गीला पोहा बनाया जाता है। पोहा अगर मुलायम बने तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि कई बार एक जैसा पोहा खाकर भी बोरियत होने लगती है। ऐसे में आप सूखा पोहा बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको बिना पानी वाला पोहा डालकर तैयार करना है। बिहार में लोग इसे चूड़ा फ्राई कहते हैं। इसका स्वाद नॉर्मल पोहा से काफी अलग होता है। ड्राई होने की वजह से ये ज्यादा क्रिस्पी होता है। खास बात ये है कि इस पोहा को आप 1-2 दिन आसानी से स्टोर करके भी खा सकते हैं। ये पोहा सफर में ले जाने के लिए बेस्ट है। इसे बहुत कम तेल में बनाया जा सकता है। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें सूखे पोहा यानि चूड़ा फ्राई की रेसिपी।

सूखा पोहा, चूड़ा फ्राई रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से पोहा ले लें। नॉर्मल पोहा जो बनाते हैं वैसा ही पोहा इसके लिए चाहिए। अगर पतला पोहा है तो उससे भी बनाया जा सकता है। अब गैस पर कड़ाही रखें और तेल गर्म कर लें। तेल में पहले थोड़ी मूंगफली फ्राई कर लें। मूंगफली को निकाल लें और अब तेल में जीरा, राई डालकर 1 सूखी लाल मिर्च, 2 बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। करी पत्ता डालें और 1 प्याज बारीक कटा हुआ डालकर भून लें।

दूसरा स्टेप- प्याज भुन जाए तो इसमें थोड़ी हल्दी और नमक डाल दें। अब सूखा पोहा इसमें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब पोहा को मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए बिना ढके भूनते रहें। आपको पोहा को तब तक भूनना है जब तक ये अच्छा क्रिस्पी न हो जाए। जब पोहा पूरी तरह से खाने में क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से भुनी हुई मूंगफली डालकर पोहा बनकर तैयार है। 

ध्यान रखें पोहा को धीमी आंच पर ही लगातार चलाते हुए पकाना है। अगर आपने गैस की फ्लेम हाई कर दी तो ये अच्छी तरह सिक नहीं पाएगा और जलने लगेगा। इसे पोहा का स्वाद खराब हो जाएगा। आप इस सूखे पोहा को चाय के साथ खाएं। आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मखाना और किशमिश-काजू भी डाल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल