1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में बनाएं गोंद के टेस्टी लड्डू, मजबूत हो जाएगी इम्यूनिटी, स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिलेगा

सर्दियों में बनाएं गोंद के टेस्टी लड्डू, मजबूत हो जाएगी इम्यूनिटी, स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिलेगा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 27, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 04:14 pm IST

Recipe of gond laddu: क्या आप जानते हैं कि गोंद के लड्डू आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आइए इन लड्डुओं को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गोंद के लड्डू- India TV Hindi
गोंद के लड्डू Image Source : HEBBARS KITCHEN/YT

गोंद के लड्डू में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। रोज गोंद के लड्डू खाने से न केवल इम्यूनिटी, ताकत और ऊर्जा बढ़ती है बल्कि हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए भी गोंद के लड्डू का सेवन किया जा सकता है। गोंद के लड्डुओं को पेट की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को गोंद के लड्डुओं का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। आइए सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचाने वाले इन लड्डुओं की रेसिपी के बारे में जानते हैं...

पहला स्टेप- सबसे पहले एक बर्तन में डेढ़ से दो कप गेहूं का आटा निकाल लीजिए। अब आटे में एक कप दूध या फिर एक कप घी एड कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको इस मिक्सचर को अच्छी तरह से दबाकर लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ देना है जिससे ये सेट हो जाए। तब तक 50-50 ग्राम काजू, बादाम, अखरोट और मखानों को फ्राई कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको एक कप गोंद को भी फ्राई कर लेना है। अब आटे वाले मिक्सचर को अच्छी तरह से छानने के बाद धीमी आंच पर 20 मिनट तक भून लीजिए।

चौथा स्टेप- जब मिक्सचर का रंग हल्का भूरा हो जाए, तब आप इसमें कसा हुआ नारियल और खसखस एड कर सकते हैं। भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को ग्राइंड कर इस मिक्सचर में मिला लीजिए। 

पांचवां स्टेप- गोंद को भी कूटकर इस मिक्सचर में एड कर लीजिए। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, ड्राई जिंजर पाउडर और किशमिश मिला लीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में गुड़ को मेल्ट करके इस मिक्सचर में मिला लीजिए। आपके गोंद के लड्डुओं का मिक्सचर पूरी तरह से तैयार है, बस आपको इस मिक्सचर से छोटे-छोटे साइज के लड्डू बना लेने हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल