1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 2 हजार रुपए किलो बिकने वाली मिठाई घर में बनाएं, बाजार से कहीं ज्यादा टेस्टी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

2 हजार रुपए किलो बिकने वाली मिठाई घर में बनाएं, बाजार से कहीं ज्यादा टेस्टी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 18, 2026 11:30 am IST,  Updated : Feb 18, 2026 11:30 am IST

Kajoo Pista Roll Recipe: बाजार में 2 हजार रुपए किलो बिकनी वाली काजू पिस्ता की मिठाई आप घर में आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको काजू पिस्ता मखाना रोल बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। जिससे मिनटों में टेस्टी मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी।

काजू पिस्ता रोल रेसिपी- India TV Hindi
काजू पिस्ता रोल रेसिपी Image Source : FREEPIK

मार्केट में मावा और ड्रॅाई फ्रूट्स की मिठाई ज्यादा मिलती हैं। जिसमें खोए की मिठाई करीब 500 से 800 रुपए किलो के बीच होती है लेकिन काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स की मिठाई की कीमत 2 हजार रुपए तक होती है। इन मिठाईयों में कई बार मिलावट भी पाई जाती है। ऐसे में अगर आपको मिठाई खाने का शौक है तो घर में काजू पिस्ता रोल बना सकते हैं। इस मिठाई को बनाने के लिए आपको न मावा की जरूरत होगी और न ही कुछ पकाने की। बिना गैस और चूल्हे के सिर्फ कुछ मिनटों में आप ये मिठाई बना सकते हैं। 2 हजार रुपए किलो बिकने वाली टेस्टी मिठाई को आप घर में आसानी से बना सकते हैं। ये काफी दिनों तक खराब भी नहीं होगी। फटाफट नोट कर लें काजू पिस्ता रोल की रेसिपी।

काजू पिस्ता रोल रेसिपी

पहला स्टेप- जब भी काजू पिस्ता रोल बनाएं तो उसमें मखाने डालना न भूलें। सबसे पहले 2 कप मखाने अच्छी तरह से भून लें। मखाना भूनते वक्त थोड़ा घी मिला लें। इससे मखाने अंदर तक अच्छे भुन जाते हैं। अब 1 कप काजू और भुने मखाने को साथ में डालकर मिक्सी में पीस लें।

दूसरा स्टेप- मखाने और काजू का बारीक पाउडर जैसा बनाना है। अगर मोटे टुकड़े हैं तो इस पाउडर को किसी छन्नी से छान लें। जिससे मोटे टुकड़े निकल जाएं और आप इन्हें फिर से मिक्सी में डालकर पीस लें। मिक्सी में करीब 1 बड़ा कप चीनी और उसमें 2-3 हरी इलायची छीलकर डाल दें और बारीक पाउडर जैसा पीस लें। चीनी को निकालकर अलग रख लें। अब करीब 1 कप पिस्ता भी बारीक पाउडर जैसा पीस लें।

तीसरा स्टेप- किसी बड़े बाउल में पिसी चीनी, काजू मखाने का पाउडर डालें और इसमें 1 कप से थोड़ा ज्यादा मिल्क पाउडर डाल दें। अब दूध से आटे की तरह गूंथ लें। जब काजू मखाने का डो सेट हो जाए तो अलग रख दें।

चौथा स्टेप- अब मिक्सी में पिसा डालकर पीस लें और पाउडर जैसा बना लें। तैयार किए गए काजू के आटे में से एक चौथाई डो अलग निकाल दें और इसमें पिसे हुए पिस्ता का पाउडर और थोड़ा हरा फूड कलर मिक्स कर लें। 

पांचवां स्टेप- इसे काजू वाले आटे के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब रोल बनाने के लिए सफेद वाले मिक्स को 2-3 बड़ी लोई जैसा बना लें। लोई को हल्का रोल करें और थोड़ा बेलकर बढ़ा लें। अब पिस्ता वाले आटे से भी छोटे-छोटे रोल बना लें। अब सफेद वाले आटे से तैयार रोल में पिस्ता वाला रोल रखें। और इसे फिर से रोल करते हुए बंद कर लें। अब अपनी पसंद के हिसाब से रोल को पतला या मोटा रखें।

छठा स्टेप- इसी तरह सारे रोल तैयार करके रख लें और रोल को बटर पेपर पर रख लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और इन्हें थोड़ी देर पंखे की हवा में सेट होने के लिए रख दें। तैयार किए गए रोल को अपनी पसंग की लंबाई के हिसाब से कट कर लें।

स्वादिष्ट और कीमती काजू मखाना पिस्ता रोल बनकर तैयार हैं। आप इन्हें घर आए मेहमानों को सर्व करें। त्योहार पर बनाकर खाएं और अपने परिवार को मिलावट की मिठाइयों से बचाएं। बच्चों को भी ये रोल खूब पसंद आएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल