1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अंगूर से किशमिश कैसे बनती है, इस रेसिपी से 5 मिनट में तैयार हो जाएंगी ढेर सारी किशमिश, पूरे साल स्टोर करके रख सकते हैं

अंगूर से किशमिश कैसे बनती है, इस रेसिपी से 5 मिनट में तैयार हो जाएंगी ढेर सारी किशमिश, पूरे साल स्टोर करके रख सकते हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 20, 2025 10:35 am IST,  Updated : Mar 21, 2025 02:15 pm IST

How To Make Kishmish From Grapes: ताजा अंगूर से आसानी से किशमिश बना सकते हैं। घर में तैयार फ्रेश किशमिश खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। आप इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके आसानी से रख सकते हैं। जानिए अंगूर से किशमिश बनाने की रेसिपी।

अंगूर से किशमिश कैसे बनाएं- India TV Hindi
अंगूर से किशमिश कैसे बनाएं Image Source : SOCIAL

इन दिनों अंगूर का सीजन है। बाजार में मीठे और ताजा अंगूर मिल रहे हैं। इन ताजा अंगूर से आप घर में आसानी से किशमिश बना सकते हैं। घर में बनी किशमिश खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। आप काले या हरे किसी भी अंगर से किशमिश तैयार कर सकते हैं। घर में बनी किशमिश को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। आज हम आपको इडली कुकर में किशमिश बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप चाहें तो किसी दूसरे बर्तन में इसी तरह से किशमिश बना सकते हैं। जानिए अंगूर से किशमिश बनाने की रेसिपी।

अंगूर से किशमिश बनाने की रेसिपी (How To Make Raisins From Grapes At Home)

पहला स्टेप- अंगूर से किशमिश बनाने के लिए आपको ताजा, जूसी और मीठे अंगूर चुनने चाहिए। सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह से 2-3 बार साफ पानी से धो लें। अब अंगूर के सारे डंठल निकालकर अलग कर दें।

दूसरा स्टेप- अब इडली वाले कुकर में थोड़ा पानी डाल दें और गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। इडली के सांचे में जितने अंगूर आ सकें उतने रखते जाएं। अब सांचे को कुकर में सेट कर दें और अंगूर को भाप में हल्का पीला और नरम होने तक पकाएं। ऐसा करने में आपको 5 मिनट का समय लगेगा।

तीसर स्टेप- अब सारे अंगूर किसी बर्तन में निकाल लें और फिर धूप में कोई साफ कपड़ा बिछा दें। कपड़े के नीचे चाहें तो अखबार भी लगा सकते हैं। अब सारे अंगूर को थोड़े गैप के साथ अलग अलग करके धूप में सुखाने के लिए छोड़ दें।

चौथा स्टेप- अंगूर को सूखने में वक्त लगता है। अंगूर से किशमिश बनने में करीब 2-3 दिन का वक्त लगता है। आपको रोजान अंगूर को तेज धूप में सुखाना है। तीन दिन में एकदम ताजा और पीले रंग की किशमिश बनकर तैयार हो जाएंगी। आप इन किशमिश का इस्तेमाल खाने में या फिर किसी डिश में करें।

पांचवां स्टेप- आपको यकीन नहीं होगा कि इतनी आसानी से आप घर में अंगूर से किशमिश बना सकते हैं। कम कीमत पर टूटे अंगूर खरीद लें और इनका इस्तेमाल करके ताजा किशमिश बनाकर रख लें। तैयार किशमिश को कांच के जार में स्टोर कर लें। ये किशमिश लंबे समय तक खराब नहीं होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल