अक्सर रात का बचा हुआ चावल फ्रिज में रखा रह जाता है और समझ नहीं आता कि इसका क्या करें। कई बार लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि बासी चावल से कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती है। इन्हीं डिशेज में से एक है मंचूरियन। अगर आप भी वही बोरिंग फ्राइड राइस खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें लेफ्टओवर राइस मंचूरियन। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट बनते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए लेफ्टओवर राइस मंचूरियन की आसान सी रेसिपी लेकप आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।
सामग्री
- बासी चावल: 2 कप (मैश किए हुए)
- पत्तागोभी: 1/2 कप
- गाजर(कद्दूकस किया हुआ)
- शिमला मिर्च(बारीक कटी हुई)
- कॉर्नफ्लोर: 3-4 चम्मच
- मैदा: 2 चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर:1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर:1/2 छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: तलने के लिए
ग्रेवी के लिए
- लहसुन: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- अदरक: 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च: 2 (लंबाई में कटी हुई)
- प्याज़: 1 (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
- शिमला मिर्च: 1 (चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)
- सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच
- रेड चिली सॉस: 1 बड़ा चम्मच
- टोमैटो केचप: 2 बड़े चम्मच
- सिरका: 1 छोटा चम्मच
- कॉर्नफ्लोर स्लरी: 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर को 3 चम्मच पानी में घोल लें
- हरा प्याज़: बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)
बनाने की विधि
- एक बड़े बर्तन में बचे हुए चावल लें और उन्हें हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि वे थोड़े चिपचिपे हो जाएं। अब इसमें कटी हुई पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालें।
- बाइंडिंग के लिए कॉर्नफ्लोर और मैदा मिलाएं। सभी चीजों को बिना पानी डाले अच्छी तरह मिक्स करके एक डो जैसा तैयार कर लें। इसके बाद हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिक्चर से छोटे-छोटे गोल मंचूरियन बॉल्स बना लें।
- कड़ाही में तेल को अच्छी तरह गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें धीरे-धीरे मंचूरियन बॉल्स डालें और मीडियम-हाई फ्लेम पर इन्हें अलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें। तले हुए बॉल्स को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
मंचूरियन सॉस बनाएं
- अब दूसरी कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज़ आंच पर 30 सेकंड के लिए भूनें।
- इसके बाद कटे हुए प्याज़ और शिमला मिर्च डालें। इन्हें तेज़ आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं। अब गैस धीमी करें और इसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमैटो केचप, सिरका और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं।
- सॉस में 3-4 चम्मच पानी डालें और उबाल आने दें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और लगातार चलाते रहें। सॉस तुरंत गाढ़ी और चमकदार होने लगेगी।
- जैसे ही सॉस गाढ़ी हो जाए, इसमें फ्राई किए हुए राइस मंचूरियन बॉल्स डालें और हल्के हाथों से टॉस करें ताकि सॉस बॉल्स पर अच्छी तरह लिपट जाए। आंच बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हरा प्याज़ डालें और सर्व करें। ट