1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कुकर वाला मटर पनीर खाया है क्या? उंगलियां चाटते रह जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

कुकर वाला मटर पनीर खाया है क्या? उंगलियां चाटते रह जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 30, 2026 10:22 am IST,  Updated : Jan 30, 2026 10:22 am IST

Matar Paneer In Cooker Recipe: मटर पनीर की सब्जी मिनटों में बनानी है तो एक बार कुरक में मटर पनीर बनाकर खाएं। ये सब्जी इतनी टेस्टी बनेगी कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

कुकर में मटर पनीर- India TV Hindi
कुकर में मटर पनीर Image Source : INDIA TV

पनीर में सबसे जल्दी बनाने वाली सब्जी मटर पनीर है। पूरी हो या चावल, रोटी हो या पराठा मटर पनीर की सब्जी सभी के साथ बहुत टेस्टी लगती है। ज्यादातर लोग कड़ाही में मटर पनीर बनाते हैं लेकिन जब समय की कमी हो तो आप कुकर में भी मटर पनीर बना सकते हैं। अगर तेज भूख लगी है और घंटों खड़े होकर खाना पकाने का मन नहीं है तो कुकर वाला मटर पनीर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात ये है कि कुकर में बनी मटर पनीर की सब्जी बहुत टेस्टी बनती है। आपको एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

कुकर में मटर पनीर बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आप 400 ग्राम पनीर ले लें। इसमें 1 कप के करीब ताजा हरी मटर पड़ेंगी। 2 बड़े प्याज, 2 बड़े टमाटर, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और खड़े मसाले, सूखी लाल मिर्च अपनी पसंद से ले लें।

दूसरा स्टेप- अब सबसे पहले पनीर को अपनी पसंद के शेप में काटकर अलग रख दें। अगर पनीर को हल्का फ्राई करके इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। पनीर को फ्राई करने के बाद गुनगुने पानी में डाल दें। इससे पनीर सॉफ्ट रहेगा और एक्सट्रा तेल भी निकल जाएगा।

तीसरा स्टेप- मटर पनीर बनाने के लिए कुकर में अपने हिसाब से तेल डालें। इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च, तेजपत्ता डालकर पिसा हुआ प्याज डाल दें और सुनहरा होने तक भून लें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा भून लें। अब पिसे हुए टमाटर डालें और साथ में हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। 

चौथा स्टेप- अब मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें और लगातार चलाते रहें। जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें ताजा हरी मटर डाल लें। थोड़ा पानी डालकर मटर को 5 मिनट तक पकाएं। अब कुकर में कटे हुए पनीर के टुकड़े डाल दें और इसे मसाले के साथ मिक्स होने दें। करीब 2 मिनट हल्का भूनें और अब अपने हिसाब से सब्जी में पानी डाल दें। 

पांचवां स्टेप- कुकर में मटर पनीर बनाने के लिए पानी बहुत ज्यादा नहीं डालना है। कुकर में सब्जी जल्दी पक जाती है और पानी जलता नहीं है। इसलिए सब्जी बनने पर जितना पानी चाहिए उतना ही डालें। अब कुकर को बंद करके सब्जी को मीडियम आंच पर 1- 2 सीटी आने तक पकाएं।

गैस बंद कर दें और कुकर की गैस को अपने आप से निकलने दें। ढक्कन खोलने के बाद सब्जी में गरम मसाला डालें और बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। सब्जी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। तैयार है एकदम स्वादिष्ट मटर पनीर की सब्जी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल