1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर झटपट बनाएं मूंग दाल लड्डू, भूल जाएंगे बाजार वाले Ladoo का स्वाद, नोट करें रेसिपी

घर पर झटपट बनाएं मूंग दाल लड्डू, भूल जाएंगे बाजार वाले Ladoo का स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 26, 2026 12:55 pm IST,  Updated : May 26, 2026 12:55 pm IST

आपने मूंग दाल का हलवा तो खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी आपने मूंग दाल का लड्डू चखा है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और बाजार में मिलने वाले लड्डू की तुलना में काफी शुद्ध होता है। यहां हम आपके लिए मूंददाल लड्डू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

मूंग दाल लड्डू रेसिपी- India TV Hindi
मूंग दाल लड्डू रेसिपी Image Source : CANVA

मौसम कोई सा भी हो लेकिन लंच या डिनर के बाद मीठा खाने की क्रविंग लोगों को खूब होती है। ऐसे में लोग ऑनलाइन मीठा ऑर्डर करते हैं जो जेब पर भारी पड़ता है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले मीठे में मिलावटी घी और तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप घर पर मूंग दाल के हेल्दी और स्वाद से भरपूर लड्डू बना सकते हैं। घर पर बने मूंग दाल के लड्डू न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह बाज़ार में मिलने वाले मिलावटी लड्डुओं से कहीं ज़्यादा हेल्दी और शुद्ध होते हैं। इनका दानेदार टेक्सचर और सोंधी खुशबू ऐसी होती है कि एक बार खाने के बाद आप वाकई बाज़ार के लड्डू भूल जाएंगे। यहां हम मूंग दाल लड्डू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • धुली मूंग दाल - 1 कप
  • देसी घी - 1/2 कप
  • बूरा या पिसी चीनी - 3/4 कप
  • इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • कटे हुए मेवे - 2-3 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह 2-3 बार पानी से धो लें ताकि उसकी धूल-मिट्टी साफ हो जाए। अब दाल को एक सूती कपड़े पर फैलाकर 15-20 मिनट के लिए पंखे की हवा में सुखा लें। 
  • एक भारी तले की कढ़ाई में सूखी हुई दाल डालें। धीमी से मध्यम आंच पर इसे लगातार चलाते हुए 12-15 मिनट तक भूनें। जब दाल का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से सोंधी सी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और दाल को एक प्लेट में निकाल कर पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद दाल को मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर पीस लें। 
  • अब कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें और उसमें कटे हुए मेवों को हल्का सा भूनकर निकाल लें। बची हुई कढ़ाई में बाकी का घी डालें और पिसा हुआ मूंग दाल का पाउडर डाल दें। धीमी आंच पर इसे घी के साथ 4-5 मिनट के लिए और भूनें ताकि दाल का कच्चापन पूरी तरह निकल जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें और हल्का गुनगुना होने दें।
  • जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो, तब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे मिला दें। सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें। अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोल-गोल लड्डू बांध लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल