1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. संतरे की छिलके की चाय, जब बनेगी तो पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो जाएगा, इतनी खुशबूदार नोट कर लें रेसिपी

संतरे की छिलके की चाय, जब बनेगी तो पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो जाएगा, इतनी खुशबूदार नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 15, 2026 09:23 am IST,  Updated : May 15, 2026 09:23 am IST

Orange Peel In Tea: गर्मी में दिल और दिमाग को तरोताजा कर देने वाली चाय पीनी है तो एक बार संतरे के छिलके की चाय बनाकर पीएं। सूखे या ताजा कोई भी संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए चाय बनाने का तरीका।

संतरे के छिलके की चाय- India TV Hindi
संतरे के छिलके की चाय Image Source : INDIA TV

आपने अभी तक अदरक वाली चाय, इलायची वाली चाय, तुलसी और मसला चाय पी होगी, लेकिन आज हम आपको संतरे के छिलके वाली चाय बनाना बता रहे हैं। ये चाय इतनी खुशबूदार बनती है कि जब चाय में उबाल आएगा तो दूर-दूर तक घरों में चाय की खुशबू जाएगी। अगर आपने कभी संतरे की चाय बनाकर नहीं पी है तो एक बार ये रेसिपी जरूर आपको ट्राई करनी चाहिए। गर्मियों के लिए तो संतरे की चाय बेस्ट है। फटाफट नोट कर लें संतरे के छिलके की चाय बनाने की रेसिपी।

संतरे के छिलके की चाय बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको इसके लिए संतरे के सीजन पर छिलकों को सुखाकर स्टोर कर लेना चाहिए। अगर सूखे हुए संतरे के छिलके नहीं हैं तो ताजा छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो एक दो दिन पुराने संतरे के छिलके भी उपयोग में ला सकते हैं।

दूसरा स्टेप- अब गैस ऑन करके पैन में 1 कप पानी डालें। पानी में उबाल आने पर चाय की पत्ती डाल दें। अब इसमें सूखे हुए संतरे के कुछ छिलके डाल दें। संतरे के छिलके को छोटे -छोटे टुकड़ों में तोड़कर डालें। अब एक दो बार उबाल आने दें और चीनी डाल दें। ऊपर से चाय में दूध डाल दें। अब चाय को थोड़ी देर उबालें और छानकर पी लें। इस चाय का स्वाद लाजवाब होता है।

तीसरा स्टेप- अगर आपको दूध वाली चाय पीना पसंद नहीं है तो ब्लैक टी भी बना सकते हैं। इसके लिए पैन में 1 कप पानी डालें। आधा छोटी चम्मच चाय पत्ती डालें और उबाल आने दें। अब इसमें चीनी और संतरे के छिलके डाल दें। थोड़ा उबलने दें और इसे छानकर पी लें। फ्लेवर के लिए चाय को हल्का ठंडा होने पर नींबू भी मिला सकते हैं।

संतरे की छिलके का ये बेस्ट इस्तेमाल है। घर आए मेहमानों को इस तरह चाय बनाकर पिलाएंगे तो वो भी इस चाय का सीक्रेट जरूर पूछेंगे। बिना बताए किसी को ये चाय बनाकर देंगे तो पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि आपने चाय में क्या डाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल