1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिनटों में बनकर तैयार होता है पनीर ठेचा, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं इस टेस्टी रेसिपी की दीवानी, नोट करें विधि

मिनटों में बनकर तैयार होता है पनीर ठेचा, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं इस टेस्टी रेसिपी की दीवानी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 16, 2025 06:12 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 06:12 pm IST

Paneer Thecha Recipe: अगर आपको भी पनीर ठेचा खाना पसंद है तो एक बार इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि?

पनीर ठेचा- India TV Hindi
पनीर ठेचा Image Source : YOUTUBE - @ANYBODYCANCOOK

महाराष्ट्रा की लोकप्रिय चटनी है ठेचा तो बेहद लोकप्रिय है लेकिन क्या अपने कभी पनीर ठेचा (Paneer Thecha Recipe) खाया है। यह रेसिपी बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया डिसूज़ा कई एक्ट्रेसेस को पसंद है। पनीर ठेचा, पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों से प्रेरित है। यह रेसिपी मलाइका अरोड़ा को बेहद पसंद है। इसका चटपटा स्वाद आप यकीनन पसंद करेंगे। आप ठेचा का सेवन स्टार्टर, भाकरी, चावल के साथ भी कर सकते हैं। इस लाजवाब स्टार्टर को बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। तो, अगर आपको भी पनीर ठेचा खाना पसंद है तो एक बार इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि?

पनीर ठेचा बनाने के लिए सामग्री:

एक चम्मच सरसो का तेल, 8 से 9 लहसुन की कलियाँ, दो हरी मिर्च कटी हुई, आधा कप मूंगफली, मुट्ठी भर धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार

पनीर ठेचा कैसे बनाएं ठेचा?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काटें और एक बाउल में रखें। अब उसके बाद एक पैन में हरी मिर्च, लहसुन डालकर भून लें।अब इसमें मूंगफली, जीरा डालकर अच्छी तरह भूनें, खुशबू आने तक भून लीजिए। फिर इसमें हरा धनिया, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और आंच बंद कर दें।

  • दूसरा स्टेप: अब इन सामग्रियों को फ़ूड प्रोसेसर में दरदरा पीस लें या फिर अच्छी तरह से खुनें। अब पनीर के सभी टुकड़ों पर इस मिश्रण को अच्छी तरह से लपेटें

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उसपर कड़ाही रखें और उसे तेल से अच्छी तरह ग्रीस करें। अब उसपर पनीर के टुकड़ों को डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से भूनें। तब तक भूनें जब तक वो दोनों तरफ से सुनहरे न हो जाएं। एक प्लेट में भूनें हुए पनीर को निकालें और उसपर नीम्बू का रस डालें और गरमगरम खाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल