1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में कैसे बनाएं रागी चीला, स्वाद के साथ-साथ भरपूर पोषण भी मिलेगा, नोट कर लीजिए रेसिपी

नाश्ते में कैसे बनाएं रागी चीला, स्वाद के साथ-साथ भरपूर पोषण भी मिलेगा, नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 18, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 01:37 pm IST

Ragi Cheela Recipe: आज हम आपको सूजी या फिर बेसन का नहीं, बल्कि रागी का चीला बनाना सिखाएंगे। आपको कम से कम एक बार पोषक तत्वों से भरपूर इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

रागी चीला- India TV Hindi
रागी चीला Image Source : KITCHEN STORIES/YT

जब भी चीले की बात की जाती है, तब ज्यादातर लोगों के दिमाग में सूजी का या फिर बेसन का चीला ही आता है। अगर आप सूजी का चीला या फिर बेसन का चीला खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ नया लेकर आए हैं। क्या आपने कभी रागी का चीला खाया है? अगर नहीं, तो आपको पोषण से भरपूर इस टेस्टी डिश को जरूर बनाकर देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रागी का चीला बनाने के लिए आपको एक कटोरा रागी का आटा, 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, स्वाद अनुसार नमक, एक चम्मच दही, जरूरत के हिसाब से पानी, बटर और टोमेटो सॉस की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में रागी का आटा, कटा हुआ हरा धनिया, नमक और दही निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको धीरे-धीरे पानी एड करते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते जाना है।

तीसरा स्टेप- रागी के चीले के लिए बैटर तैयार है। गैस ऑन करके तवे को गर्म कर लीजिए।

चौथा स्टेप- गर्म तवे पर बटर को स्प्रेड कर दीजिए और फिर चीले के बैटर को फैला लीजिए।

पांचवां स्टेप- आपको चीले की दोनों साइड को अच्छी तरह से सेंक लेना है।

महज 20 मिनट के अंदर आपका गर्मागर्म रागी का चीला सर्व करने के लिए तैयार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर रागी के चीले का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। सबसे अच्छी बात है कि ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए ये एक हेल्दी डिश है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आप गर्मागर्म रागी के चीले को टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल