1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पेट को बर्फ सा ठंडा कर देता है सत्तू और कच्चे आम का ये शरबत, गर्मियों के लिए है सुपरड्रिंक, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

पेट को बर्फ सा ठंडा कर देता है सत्तू और कच्चे आम का ये शरबत, गर्मियों के लिए है सुपरड्रिंक, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 12, 2026 02:45 pm IST,  Updated : May 12, 2026 02:45 pm IST

Best Summer Drink Sattu With Kachcha Aam: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और तुरंत एनर्जी देने के लिए कैरी और सत्तू से बना ये ड्रिंक पीएं। इसे पीते ही पेट एकदम ठंडा हो जाएगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

कच्चे आम और सत्तू का ठंडा ड्रिंक- India TV Hindi
कच्चे आम और सत्तू का ठंडा ड्रिंक Image Source : INDIA TV

गर्मी में पेट और शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू और कच्चे आम से बना ये ड्रिंक बनाकर पीएं। इसमें पुदीने और काला नमक का स्वाद आपके मूड और मुंह दोनों को रिफ्रेश कर देगा। कच्चे आम का ये ठंडा-ठंडा ड्रिंक आसानी से तैयार हो जाता है। आप इसे 15 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। जानिए कच्चे आम और सत्तू से सुपर हेल्दी ड्रिंक बनाने की रेसिपी।

सत्तू और कच्चे आम का ड्रिंक, नोट करें रेसिपी

पहला स्टेप- इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक खास मसाला बनाना होता है। एक पैन लें उसमें 2 बड़े चम्मच जीरा, 2 छोटी चम्मच काली मिर्च दोनों को मिलाकर हल्का रोस्ट कर लें। धीमी आंच पर इन्हें भूनना है। अब सौंठ के टुकड़े डालें और 1 मिनट और भून लें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच अजवाइन डालें और जरा सा भूनें। अब मसालों में आधा कप सूखे पुदीने के पत्ते और 2 छोटी चम्मच हींग डालकर हल्का गर्म कर लें। 

दूसरा स्टेप- कड़ाही में 2 मीडियम साइज की कच्ची कैरी यानि कच्चा आम अच्छी तरह से धोकर उबाल लें। कच्चा आम जब उबल जाएगा तो इसका रंग ऊपर से बदल जाएगा। उबलने के बाद कच्चे आम को ठंडा होने के लिए रख दें। जिस पानी में आम उबाला है उसे भी ठंडा होने दें। 

तीसरा स्टेप- मसाला ठंडा हो जाए तो नमक और काला नमक स्वादानुसार डालकर मसाले को बारीक पीस लें। अब आपको इस ड्रिंक को बनाने के लिए भुने चने का सत्तू लेना है। अगर सत्तू नहीं है तो घर में रखे भुने चने का छिलका हटाकर पीस लें। इसे आप लंबे समय के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।

चौथा स्टेप- अब कैरी का छिलका हटाकर उसका पल्प निकाल लें और इसे पीस लें जिससे आम की प्यूरी बनकर तैयार हो जाएगी। अब इसमें 2-3 बड़े चम्मच सत्तू मिला दें। तैयार किया गया मसाला डालें और फिर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस ड्रिंक में ठंडा पानी डालें। जिस पानी में आम को उबाला था वो पानी भी डाल सकते हैं। 

पांचवां स्टेप- स्वाद एक बार चेक कर लें अगर नमक कम है तो और मिला दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें थोड़ी आइस क्यूब्स डाल दें और खट्टे मीठे स्वाद के लिए थोड़ी पिसी चीनी डाल दें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल