1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कभी खाया है सूजी-दही का चीला, पोषण का भंडार, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी खूब चाव के साथ खाएंगे

कभी खाया है सूजी-दही का चीला, पोषण का भंडार, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी खूब चाव के साथ खाएंगे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 11, 2026 05:00 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 05:00 pm IST

Suji Dahi Chilla: ब्रेकफास्ट में सूजी-दही का चीला बनाएं। इस चीले में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सूजी दही का चीला- India TV Hindi
सूजी दही का चीला Image Source : N'OVEN FOODS/YT

ब्रेकफास्ट में चीला बनाना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है क्योंकि झटपट बन जाने वाली ये डिश न केवल टेस्ट में बढ़िया लगती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको सूजी दही का चीला बनाना सिखाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूजी दही का चीला बनाने के लिए आपको 2 कप सूजी, डेढ़ कप दही, एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, एक बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ, हाफ चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 6 करी पत्ते, हाफ चम्मच गरम मसाला पाउडर, हाफ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हाफ चम्मच मीट मसाला पाउडर, 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, नमक, एक कप पानी, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में सूजी, दही और पानी निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपको इस घोल को लगभग 30 मिनट के लिए ढककर छोड़ देना है।

दूसरा स्टेप- आधे घंटे के बाद आपको इस घोल में नमक, सोडा और पानी मिलाना है। इसके बाद तवे को गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- तवे पर तेल को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लीजिए। इसके बाद तवे पर सूजी और दही के घोल को फैला लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर और भुनी हुई मूंगफली डालिए और चीले को 2 मिनट के लिए ढक दीजिए।

पांचवां स्टेप- आंच को धीमा करना न भूलें। 2 मिनट के बाद चीले को पलटकर इसकी दूसरी साइड को भी ढककर पका लीजिए।

छठा स्टेप- जब चीला दोनों साइड से अच्छी तरह से पक जाए, तब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

महज 15 से 20 मिनट के अंदर सूजी दही का चीला सर्व करने के लिए तैयार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर सूजी और दही चीले का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल