1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. टमाटर-लहसुन की चटाकेदार चटनी की ये रेसिपी, किसी भी डिश में फूंक सकती है चटपटेपन का तड़का

टमाटर-लहसुन की चटाकेदार चटनी की ये रेसिपी, किसी भी डिश में फूंक सकती है चटपटेपन का तड़का

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 28, 2024 12:13 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 12:15 pm IST

अगर आपको भी खाने के साथ चटनी खाने का शौक है तो टमाटर-लहसुन की इस चटनी को खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आइए टमाटर और लहसुन की चटनी को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं टमाटर-लहसुन की चटनी?- India TV Hindi
कैसे बनाएं टमाटर-लहसुन की चटनी? Image Source : FREEPIK

भारत में कई लोग खाने के साथ चटनी जरूर सर्व करते हैं। अगर आपको भी चटनी के बिना खाना अधूरा सा लगता है, तो आपको टमाटर-लहसुन की चटनी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए ये चटपटी चटनी आपके खाने के टेस्ट को कई गुना बढ़ा सकती है। इस चटनी को बनाने के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

  • पहला स्टेप- टमाटर-लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 6 टमाटर धोकर और फिर अच्छी तरह से पोछकर इन्हें कट कर लीजिए। 

  • दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको 8 लहसुन की कली और 2 हरी मिर्च को भी बारीक-बारीक काट लेना है। अब कड़ाही में एक स्पून तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म होने दीजिए। 

  • तीसरा स्टेप- गर्म तेल में एक स्पून राई को भून लीजिए और फिर इसमें बारीक कटे हुए लहसुन डालकर लगभग एक मिनट तक पकाएं। 

  • चौथा स्टेप- इसके बाद आपको टमाटर के टुकड़ों को भी कड़ाही में डालकर तब तक पकाना है, जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाएं। 

  • पांचवां स्टेप- अब इस मिक्सचर में एक स्पून लाल मिर्च पाउडर और नमक भी एड कर लीजिए। मिक्सचर को एक-दो मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। 

  • छठा स्टेप- अब आपको इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद इस मिक्सचर को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए।

आपकी टमाटर और लहसुन की चटाकेदार चटनी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसे खाने की किसी भी चीज के साथ एंजॉय कर सकते हैं। टमाटर-लहसुन की चटनी सादे-से-सादे खाने को भी जायकेदार बना सकती है। आपको भी कम से कम एक बार इस रेसिपी को घर पर जरूर बनाकर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

पांच मिनट के अंदर घर पर ऐसे बनाएं चटपटी भेलपूरी, शाम के स्नैक्स के लिए परफेक्ट साबित होगी ये रेसिपी

सिरके में लहसुन के साथ डालें ये एक चीज, इस रेसिपी के आगे फेल हो जाएगा चटपटे से चटपटा अचार

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण कन्हैया के लिए बनाएं मथुरा का फेमस 'दूध पेड़ा', मिल्क पेड़े की इस रेसिपी को करें फॉलो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल