1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पांच मिनट के अंदर घर पर ऐसे बनाएं चटपटी भेलपूरी, शाम के स्नैक्स के लिए परफेक्ट साबित होगी ये रेसिपी

पांच मिनट के अंदर घर पर ऐसे बनाएं चटपटी भेलपूरी, शाम के स्नैक्स के लिए परफेक्ट साबित होगी ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 21, 2024 12:10 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 01:02 pm IST

अगर आपको भी चटपटा खाना पसंद है तो आपको भेलपूरी की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इसका टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।

घर पर कैसे बनाएं भेलपूरी?- India TV Hindi
घर पर कैसे बनाएं भेलपूरी? Image Source : SOCIAL

भारत में कई लोगों को चटपटा और स्पाइसी खाना खाने का शौक होता है। गोलगप्पे से लेकर टिक्की तक, भेलपूरी से लेकर चाट पापड़ी तक, स्ट्रीट फूड्स की इंडिया में काफी ज्यादा डिमांड है। कई लोग स्ट्रीट फूड्स खाने का मौका ढूंढते हैं। अगर आपको भी स्ट्रीट फूड्स पसंद हैं तो आज हम आपको भेलपूरी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। अब आपको भेलपूरी खाने के लिए बाहर ठेले पर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आप घर पर झटपट इस डिश को बना पाएंगे।

  • पहला स्टेप- भेलपूरी बनाने के लिए सबसे पहले कटा हुआ प्याज, बॉइल्ड आलू, टमाटर और कटी हुई हरी मिर्च को एक कटोरे में निकाल लीजिए। 

  • दूसरा स्टेप- अब इसी कटोरे में पापड़ी वाली नमकीन और मूंगफली के दाने भी एड कर लीजिए। अगर आप चाहें तो अपनी पसंदीदा नमकीन को भी इसमें मिला सकते हैं। 

  • तीसरा स्टेप- इसके बाद भूलपूरी के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इस मिक्सचर में खट्टी-मीठी चटनी, चाट मसाला और नमक भी एड कर लीजिए।

  • चौथा स्टेप- अब इस मिक्सचर में मुरमुरा एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

  • पांचवां स्टेप- भेलपूरी में नींबू का रस और कटा हुआ हरा धनिया एड कर आप इसके टेस्ट को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन दोनों चीजों को भेलपूरी में मिक्स करना न भूलें।

महज 5 मिनट के अंदर आपकी भेलपूरी बनकर तैयार हो जाएगी। अब आप इस भेलपूरी को सर्व कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। इस भेलपूरी को चखने के बाद आपको ठेले वाली भेलपूरी का स्वाद फीका लगने लगेगा। इसके अलावा घर पर बनाई गई भेलपूरी ठेले पर बनाई जाने वाले भेलपूरी की तुलना में कहीं ज्यादा हाइजीनिक भी होगी। इसलिए कम से कम एक बार भेलपूरी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें। शाम को इस रेसिपी को बनाकर आप अपनी क्रेविंग को मिनटों में शांत कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल