1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने हैं चटपटे मिर्च के पकौड़े? फॉलो करें ये आसान रेसिपी, झटपट बनकर तैयार हो जाएंगे ये ईवनिंग स्नैक्स

खाने हैं चटपटे मिर्च के पकौड़े? फॉलो करें ये आसान रेसिपी, झटपट बनकर तैयार हो जाएंगे ये ईवनिंग स्नैक्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 16, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 02:36 pm IST

क्या आपको भी पकौड़े खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको मिर्च के पकौड़े की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपको बता दें कि इसे बनाना भी बेहद आसान है।

कैसे बनाएं मिर्च के पकौड़े?- India TV Hindi
कैसे बनाएं मिर्च के पकौड़े? Image Source : SOCIAL

शाम के समय पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और है। अगर आप भी बरसाती मौसम में गर्मागर्म पकौड़ों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मिर्च के पकौड़े की इस रेसिपी को जरूर बनाकर देखें। तीखे और चटपटे मिर्च के पकौड़े खाकर आप भी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। बच्चों से लेकर घर पर आए मेहमानों तक, सभी को इस तरह से बनाए गए मिर्च के पकौड़े काफी ज्यादा पसंद आएंगे। आइए इन्हें बनाने के आसान तरीके के बारे में जानते हैं। 

  • पहला स्टेप- मिर्च के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 250 ग्राम मिर्च लेकर उन्हें धो लीजिए और फिर इनके बीच में चाकू से चीरा लगा दीजिए। 

  • दूसरा स्टेप- अब इन मिर्चों में अच्छी तरह से नमक और नींबू का रस डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके लगभग दो घंटे के लिए ढककर रख दीजिए। 

  • तीसरा स्टेप- इसके बाद मिक्सी में एक कप बेसन, नमक, हाफ स्पून हल्दी, थोड़ा सा तेल, हाफ स्पून बेकिंग सोडा, हाफ स्पून हींग और एक कप पानी डालकर ब्लेंड कर लीजिए। 

  • चौथा स्टेप- अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने दें और फिर मध्यम आंच करके एक-एक मिर्च को बेसन के इस घोल में डुबाकर गर्म तेल वाली कढ़ाई में डालें। 

  • पांचवां स्टेप- मिर्च के पकौड़ों को क्रिस्पी बनाने के लिए आपको इन्हें डीप फ्राई करना है। 

आपके मिर्च के पकौड़े सर्व करने के लिए तैयार हैं। आपको एक प्लेट में कुछ टिशू निकालने हैं और फिर टिशू के ऊपर मिर्च के पकौड़ों को सर्व कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इनके ऊपर चाट मसाला भी बुरक सकते हैं। चाय के साथ मिर्च के पकौड़े खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

ऐसे बनाएं आलू-प्याज का पराठा, हर निवाले में आएगा गजब का स्वाद, मॉनसून सीजन में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

खाने का मजा दोगुना कर देगी धनिया-पुदीना की ये हरी चटनी, एक बार इस ट्रिक से जरूर बनाकर ट्राई करें

15 अगस्त के दिन ऐसे बना सकते हैं तिरंगा सैंडविच, दिखने में ही नहीं बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल