1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने का मजा दोगुना कर देगी धनिया-पुदीना की ये हरी चटनी, एक बार इस ट्रिक से जरूर बनाकर ट्राई करें

खाने का मजा दोगुना कर देगी धनिया-पुदीना की ये हरी चटनी, एक बार इस ट्रिक से जरूर बनाकर ट्राई करें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 15, 2024 10:21 am IST,  Updated : Aug 15, 2024 10:21 am IST

भारत में अक्सर लोग खाने के साथ चटनी को जरूर सर्व करते हैं। अगर आपको भी चटनी खाना पसंद है तो आपको कम से कम एक बार धनिया-पुदीना की चटनी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

धनिया-पुदीना की चटनी कैसे बनाएं?- India TV Hindi
धनिया-पुदीना की चटनी कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी चटपटी चटनी खाने की क्रेविंग होती रहती है तो आप पुदीना और धनिया की चटनी को बनाकर देख सकते हैं। यकीन मानिए इस चटनी का टेस्ट आपका दिल खुश कर देगा। इस चटनी को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आपको आसानी से मिल जाएगी। सबसे अच्छी बात तो ये है कि पुदीना और धनिया की इस चटनी को बनाने के लिए ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए इस चटनी को बनाने के आसान तरीके के बारे में जानते हैं। 

  • पहला स्टेप- धनिया और पुदीना की इस चटनी को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 कप पुदीने की पत्तियों और एक कप धनिए की पत्तियों की जरूरत पड़ेगी। 

  • दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको एक बड़े प्याज को बारीक-बारीक काट लेना है। अब मिक्सर में पुदीने की पत्ती, धनिए की पत्ती और बारीक कटा प्याज डाल दीजिए। 

  • तीसरा स्टेप- चटनी के स्वाद को बढ़ाने के लिए मिक्सर में 2 स्पून नींबू का रस और एक स्पून चीनी एड कर लीजिए।

  • चौथा स्टेप- अगर आप इस चटनी को ज्यादा चटपटा बनाना चाहते हैं तो ब्लेंडर में 4 हरी मिर्च भी डाल दीजिए। 

  • पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको आखिरी में स्वाद अनुसार नमक एड करना है और फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है। 

  • छठा स्टेप- अगर आप चाहें तो चटनी को थोड़ा सा पतला करने के लिए ब्लेंडर में थोड़ा सा पानी भी एड कर सकते हैं।

अब आपकी धनिया और पुदीना की चटपटी चटनी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस चटनी को खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए धनिया और पुदीना की इस चटनी की मदद से आप सादे से सादे खाने के टेस्ट को एंजॉय करने लगेंगे।

ये भी पढ़ें: 

बादाम और नारियल से ऐसे बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाली Barfi, इस टेस्टी बर्फी को व्रत में भी खाया जा सकता है

15 अगस्त के दिन ऐसे बना सकते हैं तिरंगा सैंडविच, दिखने में ही नहीं बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब

खरबूजे के बीज से बनती है इतनी टेस्टी बर्फी कि मुंह में रखते ही घुल जाएगी, जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल