1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बादाम और नारियल से ऐसे बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाली Barfi, इस टेस्टी बर्फी को व्रत में भी खाया जा सकता है

बादाम और नारियल से ऐसे बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाली Barfi, इस टेस्टी बर्फी को व्रत में भी खाया जा सकता है

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 11, 2024 12:23 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 12:43 pm IST

अगर आपको भी अलग-अलग तरह की मिठाइयां खाने का शौक है तो आपको बादाम-कोकोनट बर्फी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस मिठाई को टेस्ट करने के बाद आप हर त्योहार में इसे बनाना पसंद करेंगे।

बादाम-नारियल की बर्फी कैसे बनाएं?- India TV Hindi
बादाम-नारियल की बर्फी कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

जैसे-जैसे त्योहार का सीजन पास आने लगता है, वैसे-वैसे लोगों की मिठाई खाने की क्रेविंग बढ़ने लगती है। अगर आप भी बाजार की मिठाई खाने की जगह घर पर ही कोई मिठाई बनाना चाहते हैं तो बादाम-नारियल बर्फी की इस रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखें। इस मिठाई को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए बादाम-नारियल बर्फी की रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

पहला स्टेप- बादाम-नारियल बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले दो फ्रेश नारियल को छीलकर इन्हें अच्छी तरह मिक्सी में क्रश कर लीजिए। 

दूसरा स्टेप- अब आपको लगभग एक गिलास दूध को बॉइल करके रख लेना है।  

तीसरा स्टेप- इसके बाद पानी और चीनी को मिक्स करके चाशनी भी बना लीजिए। टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको चाशनी में एक स्पून इलायची पाउडर भी एड करना है। 

चौथा स्टेप- अब आप 250 ग्राम बादाम को पीस लीजिए। इसके बाद कड़ाही में देसी घी गर्म कर इसमें बादाम पाउडर डाल दीजिए। 

पांचवां स्टेप- टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें पिसे हुए नारियल के साथ पिस्ता और काजू पाउडर भी एड कर सकते हैं। अब धीमी आंच पर इस मिक्सचर को अच्छी तरह से भून लीजिए। 

छठा स्टेप- अब इसमें गर्म दूध डालकर तब तक भूनना है जब तक ये मिक्सचर गाढ़ा होकर सूख न जाए। दूध के सूख जाने के बाद आपको इस मिक्सचर में चाशनी एड कर पकाना है।  

सांतवां स्टेप- इसके बाद गैस बंद कर एक प्लेट में घी से ग्रीसिंग कर लें और फिर इस मिक्सचर को प्लेट में फैलाकर बर्फी की शेप में काट लीजिए। 

अब आप इस बर्फी के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि आप इस बर्फी को व्रत के दिन भी खा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: 

खरबूजे के बीज से बनती है इतनी टेस्टी बर्फी कि मुंह में रखते ही घुल जाएगी, जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

बचे हुए चावल से झटपट बनाएं ये खासमखास डिश, टेस्ट करते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

क्या कभी खाया है ब्रेड समोसा? ब्रेड पकौड़े की जगह बनाकर देखें ये टेस्टी डिश, फॉलो करें आसानी से बन जाने वाली ये रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल