1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बचे हुए चावल से झटपट बनाएं ये खासमखास डिश, टेस्ट करते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

बचे हुए चावल से झटपट बनाएं ये खासमखास डिश, टेस्ट करते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 09, 2024 12:11 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 12:11 pm IST

क्या आपने कभी बचे हुए चावल से कटलेट्स बनाकर देखे हैं? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस डिश को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए आप इस डिश को बनाने के लिए चावल बचाना शुरू कर देंगे।

बचे हुए चावल से क्या बनाएं?- India TV Hindi
बचे हुए चावल से क्या बनाएं? Image Source : FREEPIK

कभी-कभी घर पर बनाए गए चावल खत्म नहीं हो पाते हैं और बच जाते हैं। अगर आप भी इन बचे हुए चावल को फ्राई कर खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपको इस इंटरेस्टिंग रेसिपी को ट्राई करके देखना चाहिए। अगर आप एक फूड लवर हैं तो आपको बचे हुए चावल से बनाए गए कटलेट्स काफी ज्यादा पसंद आएंगे। लेफ्टओवर राइस कटलेट्स की ये रेसिपी वाकई में काफी ज्यादा आसान है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। 

पहला स्टेप- बचे हुए चावल से कटलेट्स बनाने के लिए एक बड़े कंटेनर में एक कटोरी उबला हुआ चावल या फिर पका हुआ चावल, हाफ कटोरी बेसन या कॉर्न फ्लोर और हाफ कटोरी सूजी निकाल लें। 

दूसरा स्टेप- अब इसी कंटेनर में एक बारीक कटा हुआ प्याज, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हाफ कद्दूकस की हुई गाजर, नमक, चाट मसाला भी डाल दीजिए। 

तीसरा स्टेप- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर डो बना लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में 2 बड़ी स्पून तेल डालकर गर्म होने दीजिए। 

चौथा स्टेप- डो को कटलेट्स की शेप दे दीजिए। शेप देने से पहले अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाना मत भूलिएगा वरना डो आपके हाथ में चिपकने लगेगा। 

पांचवां स्टेप- अब आपको कटलेट्स को गर्मागर्म तेल में डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लेना है। कटलेट्स को ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें और फिर गैस बंद कर दें। 

अब आप गर्मागर्म कटलेट्स को किसी भी चटनी के साथ सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। बचे हुए चावल से कटलेट्स बनाने में आपको महज 20 से 25 मिनट का समय लगेगा और इस रेसिपी के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: 

क्या कभी खाया है ब्रेड समोसा? ब्रेड पकौड़े की जगह बनाकर देखें ये टेस्टी डिश, फॉलो करें आसानी से बन जाने वाली ये रेसिपी

घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसा Burger, फॉलो करें ये रेसिपी, बच्चों को खुश कर देगा बर्गर का टेस्ट

व्रत में ऐसे बना सकते हैं कच्चे केले की कचौड़ी, दो कचौड़ियां खाकर फुल-डुल हो जाएगा पेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल