1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लंच में झटपट बनाएं UP स्टाइल मट्ठा वाले आलू, नहीं होगी गैस, कब्ज की समस्या

लंच में झटपट बनाएं UP स्टाइल मट्ठा वाले आलू, नहीं होगी गैस, कब्ज की समस्या

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 26, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 01:15 pm IST

How to Make Matthe ke Aloo: यूपी स्टाइल मट्ठा वाले आलू जिसे कई जगहों पर 'मठ के आलू' भी कहते हैं लंच के लिए एकदम परफेक्ट हैं। यह डिश न केवल झटपट बनती है, बल्कि गर्मियों में पेट के लिए बहुत ठंडक देने वाली और स्वादिष्ट भी होती है। तो बिना देरी के फटाफट नोट करें रेसिपी।

लंच में झटपट बनाएं UP स्टाइल मट्ठा वाले आलू- India TV Hindi
लंच में झटपट बनाएं UP स्टाइल मट्ठा वाले आलू Image Source : CHEF AMAN BISARIA/YOUTUBE

गर्मी के मौसम में लंच मेमं लोग हल्का खाना खाना पसंद करते हैं। क्योंकि इस मौसम में खाना पचाने में काफी दिक्कत होती है। गर्मियों में गैस, अपच, एसिडिटी की समस्या होना आम है। कई बार गर्मी की वजह से महिलाओं को घंटे खड़े होकर खाना बनाने का मन भी नहीं करता। लेकिन एक सब्जी ऐसी है जो झटपट बन भी जाती है और ज्यादा देर खड़े होने की जरूरत भी नहीं होती है। हम बात कर रहे हैं मट्ठा वाले आलू की। ये यूपी की फेवरेट डिशेज में से एक है। इसे बनाना बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए मट्ठा वाले आलू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री 

  • उबले आलू: 4-5 मध्यम (हाथ से मोटे-मोटे फोड़े हुए)
  • मट्ठा (छाछ): 2-3 कप (हल्का खट्टा हो तो स्वाद और बढ़ जाता है)
  • तड़का: 1 चम्मच घी या तेल, आधा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग (जरूरी), 2 सूखी लाल मिर्च।
  • मसाले: आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक।
  • गार्निश: ताज़ा हरा धनिया।

बनाने की विधि

स्टेप 1: एक कड़ाही में घी/तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें।

स्टेप 2: अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके तुरंत बाद उबले हुए आलू डालकर 2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 3: गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें। अब धीरे-धीरे मट्ठा डालें और लगातार चलाते रहें।

स्टेप 4: अगर आप चलाना छोड़ देंगे, तो मट्ठा फट सकता है। तब तक चलाएं जब तक कि इसमें एक उबाल न आ जाए।

स्टेप 5: जब सब्जी उबलने लगे, तभी इसमें नमक डालें। 

स्टेप 6: उबाल आने के बाद इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी और सोंधी हो जाए।

स्टेप 7: ऊपर से खूब सारा कटा हुआ हरा धनिया डालें और रोटी-पराठे, चावल के साथ इसका आनंद लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल