1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आम से बनी यूपी-बिहार की इस ड्रिंक रेसिपी को चखकर मिलेगा जबरदस्त स्वाद, बच्चे-बूढ़े रोज करेंगे बनाने की मांग, नोट करें विधि

आम से बनी यूपी-बिहार की इस ड्रिंक रेसिपी को चखकर मिलेगा जबरदस्त स्वाद, बच्चे-बूढ़े रोज करेंगे बनाने की मांग, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 27, 2025 07:54 pm IST,  Updated : May 27, 2025 07:54 pm IST

आम झोरा एक ताज़े, पारंपरिक भारतीय पेय है जो कच्चे आम से बनाया जाता है। यह गर्मी के मौसम में एक लोकप्रिय पेय है, जो अपने ताज़गी और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।

आम झोरा कैसे बनता है- India TV Hindi
आम झोरा कैसे बनता है Image Source : SOCIAL

दिल्ली-नोएडा समेत उत्तर भारत में इस समय चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। बेतहाशा गर्मी की वजह से प्यास बहुत ज़्यादा लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए यूपी बिहार की एक बेहतरीन ड्रिंक रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आम से बनाया जाता है। आम से बनने वाले इस ड्रिंक रेसिपी को आम झोरा कहा जाता है। आम झोरा एक ताज़े, पारंपरिक भारतीय पेय है जो कच्चे आम से बनाया जाता है।

यह गर्मी के मौसम में एक लोकप्रिय पेय है, जो अपने ताज़गी और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसे पीने से सिर्फ प्यास ही नहीं बुझती बल्कि शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं यूपी की इस मशहूर ड्रिंक रेसिपी को कैसे बनाएं?

 

आम झोरा के स्वास्थ्य लाभ

 

आम झोरा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो गर्मी के मौसम में पसीने के माध्यम से खोए गए तरल पदार्थों की भरपाई करने में मदद करता है। जीरा और काला नमक जैसे मसाले पाचन में मदद करते हैं और पेट की परेशानी को कम कर सकते हैं। आम झोरा विटामिन सी, विटामिन ए और अन्य खनिजों का भी अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं।

आम झोरा के लिए सामग्री:

1 कच्चे आम, ठंडा पानी, जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और चीनी

आम झोरा बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर कच्चा आम रकाहें और उसे अच्छी तरह से भूनें। कच्चे आम को भूनने के बाद ठंडा होने पर अच्छी तरह से छील लीजिए। अब आम पर लगे 

  • दुसरा स्टेप: अब एक बाउल में ठंडा पानी डालें और कच्चा आम को इसमें मसलते हुए पूरा गूदा निकाल लें। गुटली को अलग करके जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और चीनी को मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: ठंडा पानी में आम का गूदा और मसाले मिलाएं। आम झोरा को ठंडा करके गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़े के साथ परोसें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल