1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. स्वाद से भरपूर चुकंदर का चीला मिनटों में होगा तैयार, अच्छी सेहत के लिए डाइट में ज़रूर करें शामिल, नोट करें विधि

स्वाद से भरपूर चुकंदर का चीला मिनटों में होगा तैयार, अच्छी सेहत के लिए डाइट में ज़रूर करें शामिल, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 21, 2025 09:53 am IST,  Updated : Oct 21, 2025 09:53 am IST

अगर, आप भी अपने आप को फिट और कई बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बीटरूट का चीला ज़रूर शामिल करें। नोट करें इसे बनाने की विधि

चुकंदर चीला रेसिपी- India TV Hindi
चुकंदर चीला रेसिपी Image Source : YOUTUBE

अगर, आप दिवाली में मिठाई और तेल से बनी चीजें खाकार बोर हो गए हैं और अब कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो सुबह के समय बीटरूट का चीला (Beetroot Cheela Recipe)बना लें।  बीटरूट  कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्वाद के साथ आपको सेहत को भी डोज़  देगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएँ बीटरूट चीला की स्वाद से भरपूर चीला रेसिपी?

बीटरूट चीला बनाने की सामग्री

1 बीटरूट, आधा कप बेसन, 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 2 लहसुन की कलियाँ, 1  चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला, नमक स्वाद अनुसार

बीटरूट चीला कैसे बनाएं?

  • बीटरूट चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बीटरूट लें. उसे धोने के बाद अच्छी तरह से छीलकर बारीक काट लें.

  • अब, कटे हुए बीटरूट के साथ 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 2 लहसुन को मिक्सर जार में डालें और बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें।

  • अब बेसन का घोल बना लें। बेसन के घोल में बीटरूट का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब बैटर में 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इसको 10 मिनट के लिए ढककर रखें

  • अब गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का बटर लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से बैटर लें और उसे पैन पर डालें और गोलाई में फैलाएं। 

  • अब ऊपर से थोड़ा बटर डालें और ब्राउन होने तक दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका गरमगरम बीटरूट चीला तैयार है, आप इसे चटनी के साथ खाएं।

चुकंदर का सेवन है फायदेमंद

चुकंदर कई तरह से फायदेमंद है, जैसे यह एनीमिया को दूर करता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, और पाचन में सुधार करता है। इसके अलावा, यह वजन घटाने में मदद करता है, त्वचा और बालों के लिए अच्छा है, और सहनशक्ति बढ़ाता है। तो अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गयी है तो आयरन से भरपूर बीटरूट  का सेवन करें। चुकंदर फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर है जो वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल