1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएंगे इस लाल सब्जी का चीला तो भूल जाएंगे ब्रेड बटर का स्वाद, पेट की चर्बी भी होगी तेजी से कम; जानें विधि

सुबह नाश्ते में खाएंगे इस लाल सब्जी का चीला तो भूल जाएंगे ब्रेड बटर का स्वाद, पेट की चर्बी भी होगी तेजी से कम; जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 14, 2024 10:36 am IST,  Updated : Jul 14, 2024 10:36 am IST

इस लाल सब्जी का सेवन करने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता बल्कि और भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस का चीला कैसे बनाएं?

Beetroot Chilla Recipe- India TV Hindi
Beetroot Chilla Recipe Image Source : SOCIAL

सुबह के समय सबके दिमाग में यही ख्याल आता है कि सुबह-सुबह नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो टेस्टी और  हेल्दी भी हो। ऐसे में आप चाहें तो अपने मेनू में स्वाद से भरपूर चुकंदर का शामिल कर सकते हैं। चुकंदर फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर है साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का एक बहुत बड़ा स्रोत है। ऐसे में इसका सेवन आपको सेहत से जुड़े कई फायदे देता है।  इसके सेवन से आपक वजन तेजी से कम होगा साथ ही यह आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बानाता है। आप इसक सेवन कच्चा सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको इसकी शानदार रेसिपी बताने वाले हैं।  आप इसका सेवन सुबह के समय चीला के रूपमें कर सकते हैं।  तो, चलिए आपको बताते हैं आप बीटरूट का चीला  Beetroot Cheela Recipe) कैसे बनाएं?

 

बीटरूट चीला बनाने की सामग्री: Ingredients to make Beetroot Cheela

1 बीटरूट, आधा कप बेसन, 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 2 लहसुन की कलियाँ, 1  चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला, नमक स्वाद अनुसार

बीटरूट चीला बनाने की विधि: Method to make Beetroot Cheela:

  • पहला स्टेप: बीटरूट चीला बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट के साथ  1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 2 लहसुन को मिक्सर जार में डालें और उन्हें एकदम बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में बेसन का घोल बना लें।  अब बेसन के घोल में बीटरूट का मिश्रण डालें और उन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस बैटर में आप 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए ढककर रखें।

  • तीसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का बटर लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से बैटर लें और उसे पैन पर डालें और गोलाई में फैलाएं। अब ऊपर से थोड़ा बटर डालें और ब्राउन होने तक दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका गरमगरम बीटरूट चीला तैयार है, आप इसे चटनी के साथ खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल