चीज गार्लिक ब्रेड ज़्यादातर लोगों को खूब पसंद आता है। अगर आपको भी नाश्ते में चीज़ी गार्लिक ब्रेड खाना पसंद है तो आप यह रेसिपी घर पर ही मिनटों में बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है, इसमें ढेर सारा चीज़ होता है और अंदर से मुलायम ब्रेड बाहर से कुरकुरा क्रस्ट होता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों सबको खूब पसंद आता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह चीज़ी गार्लिक ब्रेड?
1 ब्रेड, आधा कप बटर नरम किया हुआ, 14-15 लहसुन की कलियाँ, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स, 1 छोटा चम्मच पिरी पिरी मसाला, 1 छोटा चम्मच इटैलियन मसाला, 1 कप मोज़रेला चीज़ कद्दूकस किया हुआ, गार्निश के लिए ताज़ा कटा हुआ अजमोद।
पहला स्टेप: चीज़ी गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले 15 से 20 लहसुन की कलियाँ लें और उन्हें छील लें। छिलने के बाद उन्हें एक चम्मच तेल में अच्छी तरह से तल लें। उन्हें तब तक तलें जब तक वे ब्राउन न हो जाए।
दुसरा स्टेप: अब, एक प्लेट में लहसुन को निकालें और उसे कद्दूकस कर लें अब उसमें आधा कप नरम किया हुआ बटर डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब, उसमें 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 छोटा चम्मच ऑर्गेनों, 1 छोटा चम्मच इटैलियन मसाला और 1 कप मोज़रेला चीज़ कद्दूकस किया हुआ, भी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आपका मिश्रण तैयार है।
तीसरा स्टेप: अब, एक ब्रेड लें और उसपर ये मिश्रण अच्छी तरह से डालें और मिलाएं। अब एक बार ब्रेड पर फिर से चीज़ को ग्रेट कर लें. उसके बाद ओवन में रखकर गर्म करें। अगर ओवन नहीं है तो गैस पर पैन रखकर उसे ग्रीस करें और फिर ढके और गर्म करें। आपका चीज़ी गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है।
संपादक की पसंद