1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ये डिश खाते ही नॉस्टेल्जिया करेगा हिट, 90'S के बच्चों का ही नहीं, Gen Z का भी बन जाएगा फेवरेट पकवान, नोट करें रेसिपी

ये डिश खाते ही नॉस्टेल्जिया करेगा हिट, 90'S के बच्चों का ही नहीं, Gen Z का भी बन जाएगा फेवरेट पकवान, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 12, 2024 10:18 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 10:18 pm IST

अगर आपने अभी तक चीनी का पराठा नहीं खाया है तो चलिए हम आपको बताते हैं स्वाद से भरपूर ये मीठी रेसिपी कैसे बनाएं?

chini ka paratha kaise banaye- India TV Hindi
chini ka paratha kaise banaye Image Source : SOCIAL

आजकल जैसे ही लोगों को नया कपड़ा पहननने का मन करता है तो झटपट ऑन लाइन मंगा लेते हैं। कुछ खाने का मन किया तो अगले ही पल वो चीज़ हमारे सामने होती है। यानी सब कुछ एकदम सुपरफास्ट है। लेकिन क्या आपको वो दौर याद है जब देश में इंटरनेट बस आया ही था। तब चीज़ें इतनी आसान नहीं थीं। 90 के दशक में पैदा हुए बच्चे धीरे धीरे बड़े हो रहे थे और जब भी उन्हें कुछ मीठा खाने का मन करता था तो उस ज़माने में उनकी स्वीट क्रेविंग को शांत करने के लिए माएं एक लाजवाब मीठी रेसिपी बनाती थीं।

आज हम आपको उसी मीठी रेसिपी के बारे में बताएंगे। इसे खाकर आपके Gen Z बच्चे भी इसके फैन हो जाएंगे। हम जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं वो है 'चीनी का पराठा' (Chini ka Paratha Recipe) 90 के दौर का शायद ही कोई बच्चा होगा जिसने चीनी का ये पराठा नहीं खाया होगा। आज भी अगर घर पर ये चीनी का पराठा बन जाए तो यकीनन ये मिलेनियल्स उस पर धावा बोल देंगे। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है। तो, चलिए हम आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं?

चीनी का पराठा बनाने के लिए सामग्री: (Chini ka Paratha Ingredients)

एक कप गेहूं का आटा, आधा कप चीनी, 4 चम्मच घी

चीनी का पराठा कैसे बनाएं? (Chini ka Paratha kaise Banate Hain)

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आप एक कप आटा लें और उसे अच्छी तरह से नर्म गूँथ लें। जब आटा नर्म गूंथकर हो जाए तब उसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। 

  • दूसरा स्टेप:  अब आटे की एक गहरी लोई बनाएं। जब लोई गहरी बन जाये तब उसमें 1 चम्मच चीनी डालें। अब लोई को गोल गोल घुमाकर बंद करें। अब इस लोई पर आटा लगाएं और फिर बेलन से गोल गोल रोटी की तरह बेलें। 

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसपर रोटी डालें। दोनों तरफ से रोटी को अच्छी तरह पकाएं। जब ये पक जाये तब इसपर घी लगाएं। आपकी चीनी का पराठा तैयार है। सब आटे का पराठा ऐसे ही तैयार करें। अब इसे गर्म गर्म खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल