अगर आपका डोसा तवे पर चिपक जाता है या , सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम और कुरकुरा डोसा मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है, लेकिन घर पर डोसा बनाते समय कई बार वह तवे पर चिपक जाता है या फिर बाजार जैसा क्रिस्पी नहीं बन पाता। ऐसे में कुछ आसान किचन ट्रिक्स आपकी इस परेशानी को दूर कर सकती हैं। सही बैटर, तवे का सही तापमान और एक छोटी सी ट्रिक अपनाकर आप भी घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल पतला और कुरकुरा डोसा बना सकते हैं। खास बात ये है कि इससे डोसा पैन पर चिपकेगा भी नहीं और स्वाद भी दोगुना हो जाएगा
क्रिस्पी डोसा के लिए टिप्स:
-
बैटर का सही फर्मेंटेशन जरूरी: डोसा बैटर अच्छी तरह फर्मेंट होना चाहिए। सही फर्मेंटेशन से डोसा हल्का, स्वादिष्ट और कुरकुरा बनता है। बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला।
-
तवे का तापमान सही रखें: बहुत ज्यादा गर्म तवे पर बैटर फैल नहीं पाता और ठंडे तवे पर डोसा चिपकने लगता है। बैटर डालने से पहले तवे पर थोड़ा पानी छिड़कें। अगर पानी तुरंत सूख जाए, तो तवा तैयार है।
-
तवे पर प्याज या नमक रगड़ें: डोसा बनाने से पहले तवे पर थोड़ा तेल डालकर आधा प्याज रगड़ें। आप चाहें तो थोड़ा नमक भी छिड़क सकते हैं। इससे डोसा चिपकता नहीं और आसानी से निकल जाता है।
-
बैटर फैलाने का सही तरीका: बैटर डालते ही हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं। जितना पतला डोसा होगा, उतना ज्यादा क्रिस्पी बनेगा।
-
तेल या घी का सही इस्तेमाल: डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें। इससे डोसा सुनहरा और कुरकुरा बनता है।
-
नॉन-स्टिक या कास्ट आयरन तवा करें इस्तेमाल: पुराना और अच्छी तरह सीजन किया हुआ कास्ट आयरन तवा डोसा बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनता है।
-
बैटर में थोड़ा पोहा या मेथी डालें: बैटर बनाते समय थोड़ा पोहा या मेथी दाना डालने से डोसा ज्यादा अच्छा टेक्सचर देता है और क्रिस्पी बनता है।