1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आटे या मैदे से नहीं 1 कप सूजी से बना लें खस्ता और कुरकुरा नमकीन, महीनों तक नहीं होगा खराब, नोट करें रेसिपी

आटे या मैदे से नहीं 1 कप सूजी से बना लें खस्ता और कुरकुरा नमकीन, महीनों तक नहीं होगा खराब, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 07, 2026 09:03 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 09:26 am IST

How To Make NamakPara: जब भी चाय के साथ कुछ खस्ता खाने का मन हो, तो सबसे पहले नमकीन ही याद आता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं सूजी का ये बेहतरीन नमकीन स्नैक्स रेसिपी

नमक पारे बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
नमक पारे बनाने की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @NAUSHKITCHENROUTINE

अगर आप बार-बार आटे या मैदे से बने स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राय करें। मैदे से बना नमकीन सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए आज हम आपके लिए सूजी की एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। सिर्फ 1 कप सूजी से आप खस्ता और कुरकुरा नमकीन 'नमक पारा' बना सकते हैं। यह नमकीन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सही तरीके से स्टोर करने पर महीनों तक खराब भी नहीं होता। आइए नोट करें इसकी झटपट रेसिपी

नमक पारा के लिए सामग्री

सूजी 2 कप, 2 बड़े चम्मच तेल (आटा गूंथने के लिए),  1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 2 चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल, करी पत्ता, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स,  1।5 कप (जिस कप से सूजी मापी थी), 2 बड़े चम्मच (अतिरिक्त कुरकुरेपन के लिए), नमक: स्वादानुसार

नमक पारा बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: नमक पारा बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप सूजी को एक मिक्सर जार में एकदम बारीक पीस लें। अब सूजी के आटे को एक बड़ी थाली में निकालें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें तेल डालें। अब तेल में जीरा, जवाइन, हींग, 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल, बारीक कटे हुए करी पत्ता और 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स से तड़का दें। गैस की आंच धीमी होनी चाहिए। अब इसमें डेढ़ कप पानी डालें। पानी उसी कप से डालें जिससे आपने सूजी मापी थी। जब पानी गर्म हो जाये तब गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब सूजी वाली थाली में दो चम्मच बेसन, स्वाद अनुसार नमक को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद आटे में तैयार किया हुआ मसाला पानी डालें। पानी धीरे धीरे डालें। अब, अच्छी तरह से आटा गूंथ लें। इस बात का ध्यान रखें कि आटा बहुत ज़्यादा टाइट नहीं करना है।

  • चौथा स्टेप: जब आटा गूंथ कर हो जाए तब उसमें तेल लगाएं। अब बड़ी बड़ी लोई लेकर आटे को बेलें और पतली रोटी बना लें। चाकू से छोटे-छोटे डायमंड या स्ट्रिप्स में काट लें।

  • पांचवा स्टेप: जब ये कट जाए तब इसे गर्म तेल में अच्छी तरह से सुनहरा होने तक तलें। आपका क्रंची नमक पारा बनकर तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल