1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बहुत खा ली भिंडी की सब्जी अब बनाएं मसाले वाली दही भिंडी की रेसिपी, सब रह जाएंगे उंगलियां चाटते, जानें कैसे बनाएं ?

बहुत खा ली भिंडी की सब्जी अब बनाएं मसाले वाली दही भिंडी की रेसिपी, सब रह जाएंगे उंगलियां चाटते, जानें कैसे बनाएं ?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 11, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 02:44 pm IST

अगर आप एक बार दही भिंडी का स्वाद चखेंगे तो कुरकुरी भिंडी का स्वाद भूल जाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मसाले वाली दही भिंडी (Dahi Bhindi Recipe) की रेसिपी?

मसाले वाली दही भिंडी की रेसिपी,- India TV Hindi
मसाले वाली दही भिंडी की रेसिपी, Image Source : SOCIAL

भिंडी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।इसका सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य बना रहता है इसलिए लोग भिंडी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, जब भी भिंडी की बात हो लोगों को कुरकुरी भिंडी की सब्जी का स्वाद ज़्यादा पसंद आता है। लेकिन अगर आप एक बार दही भिंडी का स्वाद चखेंगे तो कुरकुरी भिंडी का स्वाद भूल जाएंगे। दही भिंडी की रेसिपी बहुत ही आसान है और इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। साथ ही आप इसे चावल या रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मसाले वाली दही भिंडी (Dahi Bhindi Recipe) की रेसिपी?

दही भिंडी के लिए सामग्री: Ingredients for Dahi Bhindi:

आधा किलो भिंडी, एक कप दही, एक प्याज बारीक कटे हुए, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

दही भिंडी की रेसिपी कैसे बनाएं? know how to make dahi bhindi recipe in hindi

  • पहला स्टेप: दही भिंडी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो भिंडी लें और उसे पानी में धोएं। अब एक पकड़े से पानी को पोछें और उन्हें एकदम बारीक कट करें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसमें तेल डालें और भिंडी को डीप फ्राई करने के लिए ढककर रखें। अब भिंडी को अच्छी तरह से भून लें।जब तक भिंडी भून रही है तब तक प्याज बारीक लें।

  • तीसरा स्टेप: जब भिंडी भून जाए तब गैस बंद कर दें। अब एक गहरे बर्तन में एक कप दही निकालें और उसे अच्छी तरह फेंट लें।अब इस दही में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। उसके बाद भिंडी को इस दही में डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। आपकी मसाला दही भिंडी रेसिपी तैयार है। आप रोटी और चावल के साथ खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल