1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में लहसुन के तड़के वाला साग खाकर मिल जाएगा लाजवाब स्वाद, जानें कैसे बनाएं यह टेस्टी सब्जी?

सर्दियों में लहसुन के तड़के वाला साग खाकर मिल जाएगा लाजवाब स्वाद, जानें कैसे बनाएं यह टेस्टी सब्जी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 11, 2024 10:06 am IST,  Updated : Nov 11, 2024 10:06 am IST

सर्दियों के मौसम में चावल के साथ लहसुन वाला साग की सब्जी खाकर स्वाद आ जाता है। तो, अगर आपने अभी तक साग की सब्जी नहीं बनायी है तो चलिए हम आपको बताते हैं लहसुन वाला साग की सब्जी कैसे बनाएं?

sag ki sabji kaise banayen- India TV Hindi
sag ki sabji kaise banayen Image Source : SOCIAL

सर्दियों के इस मौसम में सबसे ज़्यादा मज़ा लोगों को खाने पीने में आता है। दरअसल, यह मौसम अपने खानपान की वजह से ही जाना जाता है। जब बात हो ठंड के मौसम की तो साग से बनी सब्जियों की बात कैसे नहीं होगी। इस मौसम में जो मज़ा साग की सब्जियों को खाने में आता है वो पनीर की सब्जी में भी नहीं आता है। चावल के साथ लहसुन वाला साग की सब्जी खाकर आपकी आत्मा तृप्त हो जाएगी। तो, अगर आपने अभी तक साग की सब्जी नहीं बनायी है तो चलिए हम आपको बताते हैं लहसुन वाला साग की सब्जी कैसे बनाएं?

लहसुन वाला साग की सब्जी के लिए सामग्री:

साग का एक गट्ठर, सरसों का तेल 3 चम्मच, आधा चम्मच राई, 9 से 10 लहुसन की कलियां, एक आलू कटा हुआ, नमक स्वाद अनुसार, चुटकी भर हींग, 2 हरी मिर्च

लहसुन वाला साग की सब्जी बनाने का तरीका:

  • पहला स्टेप: साग की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सैग को अच्छी तरह से साफ़ करें। और उसे पानी में 2 बार धोएं ताकि गंदगी साफ़ हो जाए। अब साग को एकदम बारीक काटकर एक बतर्न में रखें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उसमें सरसों का तेल 3 चम्मच डालें जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें धा चम्मच राई, 9 से 10 लहुसन की कलियां से तड़का दें। जब लहसुन सुनहरा हो जाये तब उसमें एक कटा हुआ अलौ डालें और उसे पकने दें। 

  • तीसरा स्टेप: जब आलू पक जाए तब उसमें कटी हुई साग डालें और उसे ढककर रख दें। अब सब्जी को स्लो फ्लेम पर पकाएं। जब सब्जी का पानी पुरुई तरह से सुख जाए तब उसमें नमक डालें और 5 मिनट तक और पकाएं। अब आखिरी में एक करछी में एक चम्मच तेल लें और उस्मने 4 से 5 लहसुन को बारीक काटकर तड़का दें और जब वे सुनहरे हो जाएं तब उसे सब्जी में डालें। लीजिये आपका लहसुन वाल साग का सब्जी तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल