अगर आपको इडली खाना पसंद है लेकिन चावल और उड़द की दाल भिगोने और पीसने का झंझट नहीं करना चाहते, तो सूजी और दही से बनने वाली यह इंस्टेंट इडली आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बिना ज्यादा मेहनत और कम समय में तैयार होने वाली ये इडली न सिर्फ सॉफ्ट और फूली-फूली बनती है, बल्कि स्वाद में भी बिल्कुल पारंपरिक इडली जैसी लगती है। खास बात यह है कि इसे आप कभी भी झटपट बनाकर हेल्दी और हल्का नाश्ता तैयार कर सकते हैं।
सूजी से इडली बनाने के लिए सामग्री:
दो कप सूजी, डेढ़ कप दही, डेढ़ कप पानी, एक इनो, नमक स्वाद अनुसार,
सूजी से सॉफ्ट इडली बनाने की विधि:
-
पहला स्टेप: दो कप सूजी को 2 मिनट धीमी आंच पर भूनें और ठंडा करें।
-
दूसरा स्टेप: अब सूजी में डेढ़ कप खट्टा दही, स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
-
तीसरा स्टेप: बैटर की कंसिस्टेंसी इडली के बैटर जैसी होनी चाहिए, बहुत गाढ़ी नहीं। घोल को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
-
चौथा स्टेप: इडली बनाने से तुरंत पहले, घोल में 1 छोटा चम्मच इनोया चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से चम्मच पानी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। इनो या सोडा डालने के बाद बैटर को ज्यादा न फेंटें, वरना इडली सख्त हो जाएगी।
-
पांचवा स्टेप: अब, इडली स्टैंड में चिकनाई लगाकर बैटर डालें और 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें। इडली को मोल्ड से तुरंत न निकालें, 2-3 मिनट रुकें।
-
छटवां स्टेप: इडली को स्टीमर से उतरने के बाद आप चाहें इसे राई और करी पत्ता से तड़का भी लगा सकते हैं. इससे टेस्ट और भी बढ़ जाता है
-
सातवां स्टेप: आपकी टेस्टी सूजी की इडली बनकर तैयार है। नारियल की चटनी के साथ इसे गर्म गर्म सर्व करें।