1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करेले की कुरकुरी भुजिया स्वाद में आलू भुजिया को देती है टक्कर, लंच डिनर में रोज करेंगे खाने की मांग, जान लें विधि?

करेले की कुरकुरी भुजिया स्वाद में आलू भुजिया को देती है टक्कर, लंच डिनर में रोज करेंगे खाने की मांग, जान लें विधि?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 28, 2024 03:05 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 03:05 pm IST

करेला की भुजिया' एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद में आलू भुजिया को भी मात दे सकती है। अगर आपने एक बार इसका स्वाद चखा तो दाल के साथ खाने के लिए हमेशा इसी सब्जी की डिमांड करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं करेले की भुजिया?

karela ki bhujiya kaise banaen- India TV Hindi
karela ki bhujiya kaise banaen Image Source : SOCIAL

करेला एक ऐसी सब्जी है जो ज़्यादातर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इसका कसैला स्वाद लोगों के मुंह का ज़ायका खराब कर देता है। इसलिए लोग जल्दी इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें यह सब्जी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करती है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालती है। यानी एक अकेले करेले में कई गुण छिपे हुए हैं। तो, अगर आप सिर्फ इसके स्वाद की वजह से इसे नहीं खाते हैं तो हम आपके लिए आज एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। 'करेला की भुजिया' एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद में आलू भुजिया को भी मात दे सकती है। बता दें, यह खाने में इतना लाजवाब लगती है कि अगर आपने एक बार इसका स्वाद चखा तो दाल के साथ खाने के लिए हमेशा इसी सब्जी की डिमांड करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं करेले की भुजिया?

करेला भुजिया के लिए सामग्री:

3 से 4 करेले, 2 चम्मच तेल, 2 प्याज, नमक 

कैसे बनाएं करेले की भुजिया?

  • पहला स्टेप: करेले की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले करेले को गोल गोल काट लें। करेले के सभी बीज को निकाल कर अलग रख देना है। जब करेला कट जाए तब इसे एक बड़े बाउल में रखें। अब इस बाउल में एक चम्मच नमक मिलाएं और ढककर आधे घंटे के लिए रख दें। 

  • दुसरा स्टेप: तय समय के बाद, बाउल पर से ढक्कन हटाए। नमक मिलाने की वजह से करेला पानी छोड़ चूका होगा। अब करेले को अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें और दूसरे बर्तन में रखें। अब करेले को पानी से अच्छी तरह से धोएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उस पर कड़ाही रखें। कड़ाही में तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो जाये तब उसमें करेला मिक्स करें। अब हल्के आंच पर करेला भूनें और ढककर रख दें। जब करेला अच्छी तरह पक जाए तब नमक मिलाकर गैस बंद कर दें। आपकी करेले की भुजिया तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल