1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में झटपट बना लें मखाना चाट, मिलेगा सेहत और स्वाद का डबल डोज़, नोट करें रेसिपी

शाम के नाश्ते में झटपट बना लें मखाना चाट, मिलेगा सेहत और स्वाद का डबल डोज़, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 04, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 05:38 pm IST

शाम के नाश्ते में झटपट बना लें स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना चाट रेसिपी। नोट करें आसान विधि

मखाना चाट - India TV Hindi
मखाना चाट Image Source : YOUTUBE - @SUNITAAGARWAL

अगर आपको शाम के समय कुछ चटपट और हेल्दी स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो यह रेसिपी आपके लिए है। आप शाम के नाश्ते में मखाना चाट का यह स्वाद से भरपूर रेसिपी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब लगता है कि आप समोसे और कचौड़ी का स्वाद भूल जाएंगे। तो चलिए नोट कर लीजिए इसकी लज़ीज़ रेसिपी

मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री:

2 कप मखाना, आधा कप मूंगफली, 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 3 बड़ा चम्मच कटा हुआ प्याज़, 2 बड़ा चम्मच कटा हुआ टमाटर, 2 बड़ा चम्मच कटा हुआ खीरा, 3 बड़ा चम्मच उबले आलू, धनिया पत्ती, 1 बड़ा चम्मच धनिया-पुदीना चटनी, 1 बड़ा चम्मच इमली की चटनी, सेव, अनार के दाने

मखाना चाट कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मखाना और आधा कप मूंगफली को अलग-अलग भून लें। इन्हें तब तक भूनें जब तक ये कुरकुर न हो जाएं। दूसरी तरह आप एक आलू उबालने के लिए रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें एक चमच तेल डालें। तेल डालने के बाद उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च, काला नमक और आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर डालें। ध्यान रखें गैस की आंच एकदम धीमी होनी चाहिए। इन मसालों को डालने के बाद उसमें रोस्ट किया हुआ मखाना डालें। और अच्छी तरह से मसालों में इसे मिलाएं। जब ये मिल जाए तब गैस बंद कर दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में एक बड़े बतर्न में मसाले वाला मखाना डालें। और उसमें 2 बारीक चम्मच कटा प्याज़, बारीक कटा हुआ आधा टमाटर, 2 बड़ा चम्मच कटा हुआ खीरा, उबले हुए आलू टुकड़ों में, डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप: अब, आखिरी स्टेप में बारएक कटी हुई धनिया पत्ती, 1 बड़ा चम्मच धनिया-पुदीना चटनी, 1 बड़ा चम्मच इमली की चटनी डालकर एक बार फिर से इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आखिर में आप सेव और अनार के दाने से गार्निश करें। आपका चटपटा मखाना चाट बनकर तैयार है 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल