1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएं मूंग और पालक से बना चीला, वजन तो कम होगा ही शरीर को मिलेंगे अन्य कई फायदे, जानें कैसे बनाएं

सुबह नाश्ते में खाएं मूंग और पालक से बना चीला, वजन तो कम होगा ही शरीर को मिलेंगे अन्य कई फायदे, जानें कैसे बनाएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 23, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 23, 2024 06:30 am IST

मूंग दाल का चीला बनाना काफी आसान है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप इसे बना सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह चीला घर पर कैसे बनाएं।

Moong Dal Chilla Recipe - India TV Hindi
Moong Dal Chilla Recipe Image Source : SOCIAL

अगर, आप फिटनेस फ्रीक हैं और हेल्दी चीज़ें खाना पसंद करते हैं तो अपनी डाइट में मूंग का चीला ज़रूर शमिल करें। सुबह के समय हेल्दी और स्वाद से भरपूर नाश्ते के लिए मूंग का चीला सबसे बेहतरीन विकल्प है। मूंग दाल में कई तरह के विटामिन, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जो सेहत का बेहतरीन ख्याल रखते हैं। मूंग की दाल का चीला खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे। या न केवल हेल्दी है बल्कि यह काफी हेवी भी होता है। इसका चीला खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी, मूंग दाल चीला कैलोरी में कम होता है जो वजन को घटाने में मदद कर सकता है। घर पर मूंग दाल का चीला (Moong Dal Chilla Recipe ) बनाना काफी आसान है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप इसे बना सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह चीला घर पर कैसे बनाएं।

 

मूंग चीला की सामग्री:

आधा कप हरी मूंग दाल भिगोई हुई , एक कप कटी हुई पालक, 6 से 7 लहसुन, 1 प्याज, एक शिमला मिर्च,  स्वादानुसार नमक, तेल 

कैसे बनाएँ मूंग चीला?

  • पहला स्टेप: मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले पूरी रात मूंग को भिगोकर रख दें। सुबह के समय मूंग और पालक एक साथ मिक्सर में ग्राइंड कर लें और हल्का नमक डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब इस मिश्रण में शिमला मिर्च, एक प्याज (अपनी पसंद की कोई भी सब्जी ले सकते हैं )को क्रश कर के डालें । अब इसमें 1 चम्मच चाट मसाला, मिलाएंऔर इसे आधे घंटे तक ऐसे ही रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब इसके बाद तवा गर्म करके एक बार फिर से घोल को अच्छी तरह चलाएं। अब तवे पर घोल डाल दें। थोड़ा-सा घी डालकर पलट दें और दूसरे तरफ से हल्का सेकने दें। अब इन्हें मीठी और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल