1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मूंगफली-लहसुन से बने ठेचा का झन्नाटेदार स्वाद दाल और सब्जी पर पड़ेगा भारी, जानें कैसे बनाएं यह महराष्ट्रियन रेसिपी?

मूंगफली-लहसुन से बने ठेचा का झन्नाटेदार स्वाद दाल और सब्जी पर पड़ेगा भारी, जानें कैसे बनाएं यह महराष्ट्रियन रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 11, 2025 05:10 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 05:10 pm IST

मूंगफली-लहसुन ठेचा बनाना बेहद आसान है, इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी

ठेचा रेसिपी- India TV Hindi
ठेचा रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @VIRAJ NAIKRECIPES

अगर, आपको दाल और सब्जी के साथ साइड डिश में कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन कर रहा है तो महाराष्ट्रा की मशहूर ठेचा रेसिपी बनाएं। मूंगफली ठेचा एक प्रकार की मसालेदार चटनी होती है जिसे एकदम बारीक पीसकर नहीं बल्कि हल्का दरदरा बना जाता है। वैसे तो महाराष्ट्रा में ठेचा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको मूंगफली और लहसुन ठेचा की रेसिपी बताएंगे। यह रेसिपी बनाना बेहद आसान है और इसक स्वाद भी बेहद लाजवाब लगता है। मुंबई में लोग इसे बेहद चाव से खाते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मूंगफली-लहसुन की ठेचा रेसिपी?

 

मूंगफली-लहसुन ठेचा बनाने के लिए साम्रगी

एक कप मूंगफली, 10 से 12 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, हरी धनिया की पत्तियां, एक चम्मच तेल, नमक स्वाद अनुसार

मूंगफली-लहसुन ठेचा कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप:  मूंगफली-लहसुन ठेचा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और एक चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें मूंगफली डालें और अच्छी तरह से भूनें। 

  • दूसरा स्टेप: जब मूंगफली भून जाए तब उसमें 10 से 12 लहसुन की कलियां और 2 हरी मिर्च डालें। इन्हें भी ब्राउन होने तक भूनें, 

  • तीसरा स्टेप: जब, लहुसन ब्राउन हो जाए तब उसमें हरी धनिया की पत्तियां और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप: जब ये सब सामग्री अच्छी तरह भून जाए तब गैस बंद कर दें और एक बतर्न में निकालें। 

  • पांचवा स्टेप: अब, एक सिलबट्टे पर आप इन्हें दरदरा पीस लें और एक बतर्न में निकालें आपका मूंगफली और लहसुन का ठेचा तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ खाएं। 

  • छटवां स्टेप: अगर, आपके पास सिलबट्टे नहीं है तो आप ठेचा को मिक्सी में दरदरा पीस लें। मिक्सी का इस्तेमाल करते समय, मिश्रण को लगातार चलाने के बजाय रुक-रुक कर चलाएं ताकि यह पेस्ट न बन जाए।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल