1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ओट्स और बेसन का चीला तेजी से करता है बढ़ा हुआ वजन कम, मिनटों में रेसिपी होगी तैयार, नोट कर लें विधि

ओट्स और बेसन का चीला तेजी से करता है बढ़ा हुआ वजन कम, मिनटों में रेसिपी होगी तैयार, नोट कर लें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 27, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 07:16 pm IST

हम आपके लिए ओट्स और बेसन की बेहतरीन चीला रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स और बेसन की ये शानदार रेसिपी?

ओट्स बेसन चीला रेसिपी- India TV Hindi
ओट्स बेसन चीला रेसिपी Image Source : SOCIAL

वजन कम करने के लिए लोग वेट लॉस से जुड़ी रेसिपी की तलाश करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आज ओट्स और बेसन की बेहतरीन चीला रेसिपी लेकर आए हैं। यह चीला रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। इसे बनाना बेहद आसान है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स की ये शानदार रेसिपी

वजन कम करने में ओट्स है फायदेमंद:

ओट्स में घुलनशील फ़ाइबर और बीटा-ग्लूकॉन होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है. ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ये आपको भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। ओट्स में मौजूद फ़ाइबर पाचन को बेहतर बनाता है.  इस वजह से यह वजन कम करने में फायदेमंद हैं।  

ओट्स बेसन चीला के लिए सामग्री:

एक कप ओट्स, आधा कप बेसन, आधा कप दही, एक प्याज, एक टमाटर  कटा हुआ, एक गाजर घिसा हुआ, एक कटी हुई हरी मिर्च, हरी धनिया कटी हुई

ओट्स बेसन से चीला रेसिपी कैसे बनाएं? 

ओट्स का चीला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को अच्छी तरह से भून लें और मिक्सर जार में उसे ग्राइंड कर लें। अब, एक बड़ा बाउल लें और उसमें ओट्स का दरदरा पाउडर डालें। अब, इसमें आधा कप बेसन और आधा कप दही भी मिलाएं। इस मिश्रण में एक बारीक कटा प्याज, एक कटा हुआ टमाटर, एक गाजर घिसा हुआ, एक कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई हरी धनिया और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। इसमें आधा चम्मच इनो भी डालें और 15 मिनट के लिए बैटर को ढककर रख दें। अगले स्टेप में गैस पर पैन रखें और उस पर बैटर डालकर दोनों साइड से चीला को सेंकें। अब, आपका गरमागर्म चीला सर्विंग के लिए तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल