1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस दिवाली तेल में नहीं पानी में तले पूड़ियां, बनेंगी क्रिप्सी और फूली, छककर खाएंगे मेहमान, नोट करें ऑइल फ्री पूड़ी की रेसिपी

इस दिवाली तेल में नहीं पानी में तले पूड़ियां, बनेंगी क्रिप्सी और फूली, छककर खाएंगे मेहमान, नोट करें ऑइल फ्री पूड़ी की रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 19, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 04:30 pm IST

इस दिवाली जमकर करेंगे पूड़ियों का सेवन तब भी सेहत पर नहीं मंडराएगा कोई खतरा, चलिए नोट कर लीजिए ज़ीरो-ऑयल पूड़ी बनाने की बेहद आसान रेसिपी

ऑइल फ्री पूरी रेसिपी- India TV Hindi
ऑइल फ्री पूरी रेसिपी Image Source : YOUTUBE

त्योहारों के मौसम में लोग मिठाइयों और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन खूब करते हैं। पूड़ियों के बिना तो त्यौहार ही अधूरा माना जाता है। लेकिन तेल और चीनी का ज़्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए खतरनाक है।इससे मोटापे के साथ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर इस फेस्टिव सीज़न आप भी ज़ायके का स्वाद लेना चाहते हैं लेकिन हेल्दी तरीके से तो ऑइल फ्री पूड़ी की रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना तेल में तले पूड़ियां कैसे बनती हैं तो चलिए नोट कर लीजिए इसकी आसान रेसिपी

ज़ीरो-ऑयल पूड़ी बनाने के लिए ज़रूरी सामान:

1 कप गेहूं का आटा, नमक (अपने स्वाद के अनुसार), 2 चम्मच दही, ज़रूरत के हिसाब से पानी

ज़ीरो-ऑयल पूरी पूड़ी की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक कप आटा लें और इसमें 2 चम्मच दही, आधा चम्मच अजवाइन और ज़रासा नमक मिलाएँ। अब आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। ध्यान रखें, पूरी का आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए। आटा गूंथने के बाद, उसपर घी लगाएं और उसे एक सूती कपड़े से ढक कर 10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब तय समय के बाद आटे की लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर पूड़ियां तैयार कर लें। बचे हुए आटे से भी इसी तरह पूड़ियां बना लें। अब गैस ऑन करें और एक बड़ी कड़ाही में तेल की जगह आधा कड़ाही पानी डालें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो उसमें धीरे-धीरे पूड़ियां डालें। पूरियों को पानी में लगभग 2 से 3 मिनट तक तब तक पकाएँ जब तक वे पानी के ऊपर तैरने न लगें। सभी पूड़ियों को इसी तरह पानी में उबाल लें और फिर बाहर निकाल लें।

  • तीसरा स्टेप: अब इन उबली हुई पूड़ियों को एयर फ्रायर में रखें और 200 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि एक साथ ज़्यादा पूड़ियां न डालें, नहीं तो वे ठीक से नहीं पक पाएँगी। पूड़ियां डालने से पहले ही एयर फ्रायर को गरम कर लें। बस! आपकी बिना तेल वाली ज़ीरो-ऑयल पूरियाँ तैयार हैं। इन्हें अपने पसंदीदा मसालेदार छोले या आलू की सब्ज़ी के साथ गरमागरम परोसें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल