महाराष्ट्र और गुजरात में बनने वाली यह पूरन पोली (Puran Poli Recipe) त्योहारों और खास मौकों पर बड़े चाव से बनाई जाती है। मीठा खाने के शौकीनों के लिए पूरन पोली एक बेहद खास और पारंपरिक डिश है। इसे बनाने के लिए चने की दाल और गुड़ के भरावन का इस्तेमाल किया आता है. इसकी भरावन और नरम आटे की परत इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती है। गर्मागर्म पूरन पोली को घी या दही के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को यह रेसिपी खूब पसंद आएगी। तो, अगर आप भी घर पर कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो इस आसान रेसिपी से पूरन पोली तैयार कर सकते हैं।
पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री
-
आटा गूंथने के लिए: 1 कप गेहूं का आटा, 1 चुटकी नमक, 1 छोटा चम्मच तेल, जरूरत अनुसार पानी
-
भरावन के लिए: 1 कप चने की दाल, 1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ), 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटा चम्मच घी
पूरन पोली बनाने की विधि
-
सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह धोकर 3–4 कप पानी में उबाल लें, जब तक वह नरम न हो जाए।
-
उबली हुई दाल का पानी छान लें और दाल को हल्का सा मैश कर लें।
-
अब एक कड़ाही में दाल और कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
-
मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और ठंडा होने दें।
-
तब तक आप गेहूं के आटे में नमक, तेल और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
-
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उनमें दाल-गुड़ का मिश्रण भरकर हल्के हाथों से बेल लें।
-
तवे को गर्म करें और पूरन पोली को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
-
अब आपकी स्वादिष्ट पूरन पोली तैयार है। इसे गर्मागर्म घी या दही के साथ परोसें और इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें।