1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी खाकर भूल जाएंगे दाल और सब्जी का स्वाद, झटपट नोट कर लें रेसिपी

कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी खाकर भूल जाएंगे दाल और सब्जी का स्वाद, झटपट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 25, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 02:46 pm IST

अगर गर्मियों में आम की चटनी नहीं खाए तो क्या ही खाए। तो आज, हम आपके लिए लहसुन और आम की चटनी रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आम और लहसुन की ये चटनी रेसिपी?

कच्चे आम की चटनी कैसे बनाएं- India TV Hindi
कच्चे आम की चटनी कैसे बनाएं Image Source : SOCIAL

चटनी, भारतीय खाने में साइड डिश की भूमिका निभाती है। लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके आगे सब्जी का स्वाद भी फीका लगता है। अगर, आपको भी चटनी पसंद है तो आज हम आपके लिए आम और लहसुन की स्वाद से भरपूर चटपटी चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं। अब, अगर गर्मियों में आम की चटनी नहीं खाए तो क्या ही खाए। तो आज, हम आपके लिए लहसुन और आम की चटनी (Raw Mango and Garlic Chutney Recipe) रेसिपी लेकर आए हैं। आम और लहसुन की यह चटनी इतनी स्वादिष्ट होती है कि अगर आपने एक बार इसका स्वाद चख लिया तो आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आम और लहसुन की ये चटनी रेसिपी?

आम और लहसुन की चटनी के लिए सामग्री: Ingredients for Green Coriander and Garlic Chutney:

2 हरी मिर्च, एक कच्चा आम कटा हुआ, ताज़ा धनिया आधा कप, 9 से 10 लहसुन, आधा चम्मच कसा हुआ अदरक, आधा चम्मच इमली का पल्प , स्वादानुसार नमक

आम और लहसुन की चटनी कैसे बनाएं? How to make Garlic and Green Coriander Chutney

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आम को पानी से धोएं और फिर उसे अच्छी तरह से छील लें। अब आम के छोटे छोटे टुकड़े करें और बीज को फेंक दें। उसके बाद 9 से 10 लहसुन को अच्छी तरह छील लें और धनिया की पत्तियों को भी साफ़ कर पानी से धोएं। 

  • दूसरा स्टेप: अगले स्टेप में एक मिक्सर जार में 2 हरी मिर्च, ताज़ा धनिया की पत्तियां, आधा चम्मच कसा हुआ अदरक, लहसुन और आम के टुकड़ें और स्वादानुसार नमक डालें। और फिर उसमें ज़रूरत भर पानी डालें और बारीक पीस लें। ध्यान रखें पानी ज़्यादा न डालें वरना चटनी पतली हो जाएगी। फिर खाने में वह स्वाद नहीं आएगा। इसलिए पानी  की मात्रा कम रखें। (अगर आपको मिक्सर की चटनी का स्वाद नहीं पसंद तो आप चटनी को सिल बट्टे पर भी पीस सकते हैं)

  • तीसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में एक बाउल में इस चटनी को निकालें और इसमें भिगोए हुए इमली का पल्प और पानी डालें और फिर अच्छी तरह से मिलाएं। आम और लहसुन की स्वाद से भरपूर चटनी तैयार है। अब, इसका लुत्फ़ उठाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल