1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करवा चौथ पर मीठे में बनाएं सॉफ्ट और स्पॉन्जी रसमलाई, इस ट्रिक से जल्दी होगी बनकर तैयार, जानें रेसिपी

करवा चौथ पर मीठे में बनाएं सॉफ्ट और स्पॉन्जी रसमलाई, इस ट्रिक से जल्दी होगी बनकर तैयार, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 20, 2024 11:08 am IST,  Updated : Oct 20, 2024 11:08 am IST

अगर आपको स्वाद से भरपूर मिठाई खाने का मन है तो करवा चौथ यानी आज के दिन आप घर पर रसमलाई बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह मीठी रेसिपी?

रसमलाई  रेसिपी- India TV Hindi
रसमलाई रेसिपी Image Source : SOCIAL

करवा चौथ के व्रत में मीठा पकवान बनाया जाता है।कुछ लोग बाहर से मिठाई मंगा लेते हैं लेकिन आप चाहें  तो घर पर ही ये बेहतरीन मिठाई बना सकते हैं। अगर आपको कोई स्वाद से भरपूर मिठाई खाने का मन है तो आप घर पर रसमलाई बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप दिनभर का थकान भूल जाएंगे। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रसमलाई की ये आसान रेसिपी। चलिए जानते हैं रसमलाई बनाने के तरीकों के बारे में।

रसमलाई बनाने के लिए सामग्री:

दो लीटर दूध, एक चम्मच नींबू का रस, एक कप चीनी, तीन से चार इलायची, एक चुटकी केसर, गार्निश के लिए बादाम और पिस्ता (कटे हुए)

छेना बनाने की विधि:

छेना बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर दूध गर्म करें। जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस डालें और मिलाते रहें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि दूध अच्छे से फट न जाए। फटे हुए दूध को किसी साफ सूती कपड़े में छान लें। उसके बाद छेने पर 1 से 2 कप ठंडा पानी डालें। इससे छेना ठंडा हो जाएगा। अब कपड़े को चारों ओर से उठाएं और इसे निचोड़कर सारा पानी निकाल दें। अब इस छेना को अच्छी तरह से मलें इसे तब तक मलना है जब तक वो सॉफ्ट न हो जाए। अब छेना को बॉल्स का शेप देकर दोनों हथेलियों से दबाकर हल्का चपटा कर दें।

चाशनी बनाने का तरीका:

अब एक तार की चाशनी बनाएं। एक गहरे बर्तन में आध पानी डालें और उसमें एक कप चीनी, और 2 से 3 केसर मिलाएं। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तब उसमें बॉल्स को डालकर 20 मिनट के लिए रख दें।तय समय के बाद रसगुल्लों को दोनों हाथों से दबाकर दूसरे बर्तन में रखें।

रसमलाई बनाने की विधि:

एक लीटर दूध को आधा लीटर होने तक गर्म करें। जब दूध गाढ़ा होने लगे तब इसमें, कटे हुए बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। अब इसमें तैयार की हुई बॉल्स डाल दें।अब इन्हें 3 से 4 घंटे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।लीजिए आपकी टेस्टी रसमलाई बनकर तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल