खमन ढोकला एक लोकप्रिय, गुजराती नाश्ता है, जिसे बेसन से बनाया जाता है। यह एक तुरंत बनने वाला व्यंजन है, जिसे राई, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ते के तड़के के साथ परोसा जाता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं गुजराती स्टाइल खमण ढोकला की रेसिपी?
ढोकला के लिए सामग्री: पानी 1 कप , दो कपबेसन , 4 चम्मच चीनी , नमक स्वाद अनुसार, निम्बू का जूस एक चम्मच, हल्दी पाउडर अआधा चम्मच, तेल दो चम्मच, बेकिंग सोडा एक छोटा चम्मच, पानी आधा कप
तड़के के लिए सामग्री: तेल दो चम्मच, राई आधा चम्मच, करी पत्ता, 4 से 5 हरी मिर्च, धनिया पत्ती
पहला स्टेप: एक बड़े बर्तन में एक कप पानी डालें और उसमें चार चम्मच चीनी, एक चम्मच नींबू का रस, और आधा चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। पानी में चीनी अच्छी तरह से मिल जाना चाहिए। हल्दी की वजह से ढोकला का रंग खूब निखर कर आता है।
दूसरा स्टेप: जब पानी में चीनी अच्छी तरह से मिल जाए तब इसमें दो कप बेसन डालें। और अच्छी तरह से उसे व्हिसक करें। पानी में बेसन का कोई भी लम्पस यानी की गांठ नहीं होना चाहिए।
तीसरा स्टेप: अब इस मिश्रण को आप पांच मिनट तक फेंटें और फिर 15 मिनट तक रेस्ट करने दें। तय समय के बाद इसमें दो चम्मच तेल डालें और फिर से फेंटें। उसके बाद उसमें दो चम्मच पानी और दो चम्मच सोडा डालें और एक बार फिर से फेंटें।
चौथा स्टेप: जिस बर्तन में आपको ढोकले को पकाना है उसे तेल से ग्रीस करें और उसमें तुरंत बेसन का यह मिश्रण डालें और फिर गैस ऑन कर कड़ाही में पानी डालें और उसके ऊपर यह बतर्न रख दें। 20 से 30 मिनट तक इसे स्टीम दें।
पांचवा स्टेप: तय समय के बाद, ढोकला निकालें। अब साइड से चारों तरफ से पानी डालें और उसे ठंडा होने दें।
छटवां स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें दो चम्मच, राई आधा चम्मच, करी पत्ता, 4 से 5 हरी मिर्च से तड़का दें। जब ये चटकने लगे तब उसे ढोकले के ऊपर डालें और मिक्स करें। आपका जालीदार खमण ढोकला तैयार है।
संपादक की पसंद