1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में मुलायम रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने से पहले कर लें ये एक काम, दूसरे दिन तक भी चपाती रहेगी नरम

सर्दियों में मुलायम रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने से पहले कर लें ये एक काम, दूसरे दिन तक भी चपाती रहेगी नरम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 17, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 04:42 pm IST

How to make Soft Rotis: रोटियों को ज़्यादा समय तक मुलायम रखने के लिए, आप ये टिप्स आज़माए। इससे रोटियां लंबे समय तक ताज़ा और मुलायम रहेंगी।

नरम रोटियां कैसे बनाएं- India TV Hindi
नरम रोटियां कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK/ YOUTUBE - VERY EASY RECIPES

भारतीय घरों में रोटियां एक मुख्य व्यंजन हैं, जो भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा है। ज़्यादातर लोगों की शिकायत रहती हैं कि रोटियां ज़्यादा समय तक मुलायम नहीं रहती हैं। कुछ ही घंटों में चपाती कड़क हो जाती है। अगर आप भी मुलायम रोटियां नहीं बना पाते हैं तो चलिए हम आपको मुलयाम और नरम रोटियों के लिए कुछ टिप्स बताते हैं। इन कुछ टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर आप सॉफ्ट रोटियां बना पाएंगे

नरम रोटियां बनाने के लिए आज़माए ये टिप्स

  • आटा गूंथने से पहले उसमें घी या तेल डालें: मौसम चाहे कोई भी अगर आप चाहते हैं कि रोटियां हमेशा नरम और मुलायाम रहे तो आटा गूंथने से पहले उसमें घी या तेल डालें। तेल का घा कस इस्तेमा करने से आटा को नमी मिलती है और फिर रोटियां मुलायम रहती हैं 

  • गुनगुने पानी से आटा गुंथे: घर और तेल डालने के बाद आटे को गुनगुने पानी से या गुनगुने दूध से अच्छी तरह से गुंथे। नॉर्मल पानी की जगह गुनगुने पानी से आटा  गुंथने से रोटियां नरम और मुलायम बनती हैं। 

  • आटा अच्छी तरह से गुंथे: इस बात का ध्यान रखें, अगर आपने आटा अच्छी तरह से नहीं गुंथा है तो आपकी रोटियां नरम नहीं बन सकती है। इसलिए उसे अच्छी तरह से खूब गुंथे

  • सेट होने के लिए रखें: आटा गुंथने के बाद उसे गीले कॉटन के कपड़े से ढककर 15 से 20 मिनट तक सेट सेट होने के लिए रख दें। इससे ग्लूटेन बनता है और आटा नरम हो जाता है, जिससे रोटी बेलना भी आसान हो जाता है।

रोटी बनाने और सेकने का सही तरीका 

रोटी को हर तरफ से एक समान मोटाई में बेलें। कहीं से मोटी या पतली होने से वह जल्दी कड़क हो सकती है। तवा अच्छी तरह गरम होना चाहिए, लेकिन बहुत तेज आंच पर नहीं, ताकि रोटी जले नहीं। रोटी के दोनों तरफ अच्छी तरह से सिकने पर ही गैस बंद करें।

रोटी को स्टोर करने का तरीका

रोटी बनने के बाद उसे हमेशा किसी बर्तन में ढककर या कपड़े में लपेटकर रखें। खुला छोड़ने से वह सूख जाएगी। रोटियों को स्टोर करने से पहले उन पर हल्का सा घी या मक्खन लगा दें। इससे उनकी नमी बनी रहती है और वे देर तक नरम रहती हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल