1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में कुछ है हल्का फुल्का खाने का मन तो झटपट बना लें स्वाद से भरपूर रवा उत्तपम, जानें कैसे बनाएं यह रेसिपी?

डिनर में कुछ है हल्का फुल्का खाने का मन तो झटपट बना लें स्वाद से भरपूर रवा उत्तपम, जानें कैसे बनाएं यह रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 29, 2025 07:22 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 07:22 pm IST

अगर आपको रात में कुछ हल्का फुल्का खाना खाने का मन है तो आप रवा उत्तपम बना सकते है। इसे बनाना बेहद आसान है। नोट करिए इसकी रेसिपी

रवा उत्तपम- India TV Hindi
रवा उत्तपम Image Source : YOUTUBE - @HOMECOOKINGSHOW

रात के समय जब भूख हल्की-फुल्की होती है और कुछ स्वादिष्ट लेकिन बहुत भारी न खाने का मन करता है, तब रवा उत्तपम (Rava Uttapam Recipe) एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है। यह एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो रवा यानी सूजी से बनाया जाता है। रवा उत्तपम जल्दी बनने वाला, स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, जो नाश्ते या रात के हल्के खाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें आप अपने मनपसंद सब्जियों का तड़का लगाकर इसे और भी रंगीन और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसका नरम और हल्का टेक्सचर आपकी भूख को संतुष्ट करते हुए पेट पर भारी भी नहीं पड़ता, जिससे यह रात के समय खाने के लिए एकदम सही विकल्प है।

रवा उत्तपम बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Rava Uttapam:

एक कप रवा, आधा कप दही, 2 बड़े चम्मच बेसन, एक प्याज, एक टमाटर, एक हरी मिर्च, हरी धनियां कटी हुई, नमक स्वाद अनुसार

रवा उत्तपम बनाने की विधि: How to Make Rava Uttapam

  • पहला स्टेप: रवा उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें उसमें एक कप रवा, आधा कप दही और 2 बड़े चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब, पानी डालकर एक स्मूथ बैटर बना लें। ध्यान रखें बैटर में लम्पस नहीं पड़े। आप चाहें तो बैटर को मिक्सर में ग्राइंड भी कर सकते हैं। 

  • दूसरा स्टेप: अब, इस बैटर में प्याज और टमाटर को एकदम बारीक काटकर डालें। उसके बाद उसमें हरी मिर्च, स्वाद अनुसार नमक और कटी हुई हरी धनियां डालकर मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब, गैस पर एक पैन रखें और पैन को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस करें। अब पैन पर करछी से एक करछी बैटर डालें और धीमी आंच पर उत्तपम को पकाएं। दोनों साईस से उत्तपम को पकाएं। आपका रवा उत्तपम बनकर तैयार है। इसे ह्री धनिया की चटनी के साथ सर्व करें और इसका लुत्फ़ उठायें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल