1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. साऊथ इंडियन स्टाइल करेले की चटपटी सब्जी बदल देगी मुंह का स्वाद, रोज़ करेंगे खाने की मांग; जानें बनाने का तरीका

साऊथ इंडियन स्टाइल करेले की चटपटी सब्जी बदल देगी मुंह का स्वाद, रोज़ करेंगे खाने की मांग; जानें बनाने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 28, 2024 06:31 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 06:45 pm IST

​अगर आपको भी करेली की सब्जी का स्वाद नहीं पसंद है तो एक बार साऊथ इंडियन स्टाइल में इस सब्जी को ज़रूर बनाएं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

 करेले की चटपटी सब्जी बनाने का तरीका- India TV Hindi
करेले की चटपटी सब्जी बनाने का तरीका Image Source : SOCIAL

करेले की सब्जी का स्वाद बहुत कम लोगों को पसंद आता है। इसका कड़वा स्वाद लोगों के मुंह का स्वाद खराब कर देता है इसलिए ज्यादातर लोग इसकी सब्जी को बिलकुल भी खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं इसकी चटपटी सब्जी की रेसिपी। करेले की इस चटपटी रेसिपी को साऊथ इंडिया में लोग बड़े चाव से खाते हैं।   चलिए आपको बताते हैं आप यह करेले की मसालेदार सब्जी कैसे बना सकते हैं।  आइए जानते हैं करेले की चटपटी सब्जी बनाने की विधि।

करेले की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

करेले – 7-8, प्याज – 2 , हींग  – 1 चुटकी, हल्दी –  1 चुटकी , हरी मिर्च – 1-2, सरसों का तेल – 3 टेबल स्पून, गरम मसाला – 1/4 टीस्पून, अमचूर पाउडर – 1/2 टीस्पून, नमक – स्वादानुसार,  इमली का पानी - आधा कप

मसाला तैयार करने की सामग्री:

50 ग्राम मूंगफली , , 2 लाल मिर्ची, 2 चम्मच चने की दाल, सूखा धनिया – 2 टेबल स्पून, 2 चम्मच काली उड़द की दाल, आधा चम्मच मेथी, जीरा – 1 टीस्पून, धनिया पाउडर – 1 टीस्पून 

करेले की सब्जी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप : करेले को सबसे पहले उसे गोल आकार में काटें और बीज फेंक दें। नमक कड़वाहट को खत्म करता है इसलिए करेले में 1 चम्मच नमक मिलाएं और ढककर रख दें। कुछ समय बाद आप देखेंगे नमक की वजह से उसमें पानी भर गया होगा। अब करेले का पानी निचोड़कर उसे साफ़ पानी से धोएं और फिर दूसरे बर्तन में रखें। अब, करेले को हल्की आंच पर भून लेंगे। जब करेला भून जाए तब उसे दूसरे बर्तन में निकालेंगे। 

  • दूसरा स्टेप: अब हम मसाला तैयार करेंगे। 50 ग्राम मूंगफली को गर्म कड़ाही पर रोस्ट करेंगे। उसके बाद 2 लाल मिर्ची, 2 चम्मच चने की दाल, सूखा धनिया – 2 टेबल स्पून, 2 चम्मच काली उड़द की दाल, आधा चम्मच मेथी, जीरा – 1 टीस्पून, धनिया पाउडर – 1 टीस्पून लेंगे और गर्म कड़ाही में डालकर अच्छी तरह रोस्ट कर देंगे। जब भूनकर हो जाए तन इन मसालों को ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पीस लेंगे और एक बड़े बर्तन में ये मसाला डाल देंगे। 

  • तीसरा स्टेप: अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल में राई, जीरा, लाल मिर्च और हींग डालेंगे। ब्राउन होने पर उसमें कटी हुई प्याज से तड़का देंगे। जब प्याज लाल हो जाए तब रोस्ट किया हुआ करेला मिक्स करेंगे। जब प्याज और करेला अच्छी तरह मिल जाए तब हम उसमें तैयार किया हुआ मसाला डालेंगे। कुछ देर बाद हम हल्दी, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएंगे। 2 मिनट तक सब्जी को चलाते रहेंगे अब हम स्वादानुसार नमक 2 गिलास पानी और आधा कप  इमली का पानी मिलाएंगे और सब्जी को पकने देंगे। 5 मिनट के बाद आपकी करेले की सब्जी तैयार हो जाएगी। आप इसे चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल