1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे चावल से बना सकते हैं खीर,स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगकर खाएगा; जानें बनाने की विधि

रात के बचे चावल से बना सकते हैं खीर,स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगकर खाएगा; जानें बनाने की विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 28, 2023 03:11 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 03:11 pm IST

​अगर आपके घर पर भी रात को ज़्यादा चावल बच जाए तो उसे फेकने की बजाय बना लें मीठी खीर, इस खीर का स्वाद होगा इतना लाजवाब कि हर कोई करेगा आपकी तारीफ। जानें कैसे बनाएं बासी चावल से खीर।

how to make rice kheer- India TV Hindi
how to make rice kheer Image Source : SOCIAL

अगर आपके घर पर भी रात को ज़्यादा चावल बच जाए तो उसे फेकने की बजाय बना लें मीठी खीर। अब आप सोच रहे हैं कि बासी चावल से खीर कैसे बनेगा तो चलिए हम आपको बताते हैं बासी चावल से खीर बनाने की विधि। इस खीर का स्वाद होगा इतना लाजवाब कि हर कोई करेगा आपकी तारीफ। जानें कैसे बनाएं बासी चावल से खीर।

खीर बनाने की सामग्री

  • बासी चावल 
  • 1 लीटर दूध 
  • 3-4 इलायची 
  • 3-4 काजू बादाम 
  • 2 चम्मच घी 
  • आधा कप मावा 
  • शक्कर 

ऐसे बनाएं खीर

खीर बनाने के लिए सबसे पहले बासी बचे चावल को गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब एक पैन में घी डालें घी पिघलने के बाद अब उसमे चावल को मिलाएं। अब घी में चावल अच्छी तरह भून लें। अब एक बाउल में अच्छी तरह दूध गर्म करें। अब इस दूध में चावल को डाल दें।  अब दूध में चावल को अच्छी तरह पकाएं। जब दूध में चावल अच्छी तरह पक जाए तब इसमें इलायची को पीस कर मिलाएं। अब इसमें आधा कप मावा और शक्कर साथ में मिलाएं। जब खीर अच्छी तरह पक जाए तब इसमें 3-4 काजू बादाम को कददूसकस कर डालें। गरमागरम खीर सर्विंग के लिए तैयार है। 

सर्दियों में मखाना के चाट से सेहत और स्वाद का मिलेगा दोगुना मज़ा, 2 मिनट में होगा तैयार; जानें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल