गर्मियों के मौसम में किचन में जाने का बिल्कुल मन नहीं करता, लेकिन ये पेट है कि मानता ही नहीं। खासकर जब बात सुबह की ब्रेकफास्ट बनाने की हो तो लोगों को समढ नहीं आता क्या बनाया जाए। कई बार बच्चे आलू पराठा खाने की जिद करते हैं तो कई बार पोहा लेकिन इस गर्मी में किचन में एक मिनट भी खड़े होने का मन नहीं करता। ऐसे में दही और खीरे से बना सैंडविच आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और झटपट बन भी जाता है। अगर आप कम समय में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं तो दही सैंडविच आपके लिए परफेक्ट है। यहां हम आपके लिए दही और खीरे से बनने वाले सैंडविच की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी।
सामग्री
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप गाढ़ा ताजा दही
- 1 छोटा खीरा
- 1 छोटा गाजर
- 1 छोटा टमाटर
- 1 छोटा प्याज
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 2 बड़े चम्मच बटर
- नमक स्वादनुसार
बनाने का तरीका
- दही सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसे किसी बाउल में निकालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब खीरा, गाजर लें और इसे छीलकर कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद एक सूती कपड़ा लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर, खीरा डालें और पानी निचोड़ लें।
- अब प्याज, टमाटर, धनिया, हरी मिर्च को बारी काट लें।
- इसके बाद इन सभी चीजों को दही में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। मिक्स करने के बाद बाद इसमें नमक, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालें और फिर इन सभी चीजों को मिला लें।
- अंक ब्रेड स्लाइस लें और उसपर इस स्टफिंग को डालकर अच्छी तरह फैला दें। फिर इसके ऊपर एक ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार करें। इसे टोस्टर या तवे पर सेकें। अब इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।