छोले भटूरे का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। गरम गरम छोले के साथ फुले हुए नरम भटूरे खाने में गजब का स्वाद आता है। लेकिन, जब भी घर पर इसे बनाओ छोले तो सही बन जाते हैं लेकिन भटूरे सही नहीं बन पाते हैं। कभी वो कड़क बन जाते हैं तो कभी फूलते ही नहीं है। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि फुले हुए भटूरे कैसे बनाएं?
भटूरा बनाने के लिए सामग्री
दो कप मैदा, आधा कप रवा, एक चम्मच पीसी हुई शक्कर, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, नमक चुटीभर, एक तिहाई दही, पानी आटा गूंथने के लिए, तेल 2 चम्मच
भटूरा बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: एकदम फुले फुले भटूरा बनाने के लिए एक बड़ा परात लें। अब इसमें दो कप मैदा, आधा कप रवा, एक चम्मच पीसी हुई शक्कर, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, नमक चुटीभर और एक तिहाई दही को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
दूसरा स्टेप: अब इस आटे में पानी डालकर उसे अच्छी तरह से गूंथें। इस बात का ध्यान रखें कि आटा मुलायम होना चाहिए। अब, आटे में तेल लगाएं और उसे गूंथने के बाद तीन से चार बार अच्छी तरह से पटके। इससे आटा मुलायम बनेगा। आटे का सरफेस ड्राई न हो इसलिए उसमें तेल लगाकर उसे एक कपड़े दे ढक दें। अब आटे को दो घंटे के लिए रख दें अच्छी तरह से सेट होने के लिए।
-
तीसरा स्टेप: तय समय के बाद आटे पर से कपड़ा हटाएं और लोइयां काट लें। अब लोइयों को भी दस से 15 मिनट तक रेस्ट करने के लिए रख दें। जब आप लोइयां काटते हैं तो इस वजह से आटे में ग्लूटेन टाइट हो जाता है। इस वजह से जब आप भटूरे को बेलने जाएंगे तो वो उन्हें अच्छी तरह से बेल नहीं पाएंगे। इसलिए इन्हें रेस्ट करने के लिए रख दें।
-
चौथा स्टेप: अब 15 मिनट के बाद, लोइयों को लेकर चौकी या किचन के सरफेस पर आप लम्बे शेप में बेलें। अब, कड़ाही में तेल डालें जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें बेले हुए भटूरे डालें।भटूरे को हाई फ्लेम पर तलें। जैसे आप तेल में भटूरा डालेंगे वो फूल जाएगा और इस तरह आप फूले फूले गुब्बारे जैसे बना सकते हैं। आपका भटूरा तैयार है इसे आप छोले के साथ सर्व करें।