1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कढ़ाई चिकन, बेहद आसान है रेसिपी, अभी सेव कर लें

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कढ़ाई चिकन, बेहद आसान है रेसिपी, अभी सेव कर लें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 04, 2026 12:39 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 12:39 pm IST

कढ़ाई चिकन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, और जब बात ढाबा स्टाइल की हो, तो उसका स्वाद और खुशबू एकदम लाजवाब होती है। आप घर पर भी ढाबे जैसा स्वाद ला सकते हैं। यहां से नोट करें रेसिपी।

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कढ़ाई चिकन- India TV Hindi
घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कढ़ाई चिकन Image Source : CANVA

हाईवे के ढाबों पर मिलने वाले कढ़ाई चिकन का स्वाद कुछ ऐसा होता है, जिसे भूल पाना मुश्किल है। वह गाढ़ी, मसालेदार ग्रेवी, चिकन के जूसी टुकड़े और खड़े मसालों की वो खास खुशबू मुंह में पानी ला देती है। कितनी भी कोशिश करने के बावजूद घर पर वो ढाबे वाला स्वाद नहीं आ पाता। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि अब आप आसानी से घर पर ढाबे का स्वाद ला सकते हैं। यहां हम आपके लिए ढाबा स्टाइल कढ़ाई चिकन की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री 

  • चिकन: 750 ग्राम
  • प्याज़: 3 बड़े 
  • टमाटर: 4 बड़े 
  • शिमला मिर्च और प्याज़: 1-1 (बड़े टुकड़ों या पेटल्स में कटे हुए)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 2 चम्मच
  • हरी मिर्च: 3-4 
  • ताजा दही: 3 चम्मच 
  • कढ़ाई मसाला: 2 चम्मच (साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, और सूखी लाल मिर्च को भूनकर पिसा हुआ)
  • अन्य मसाले: हल्दी (आधा चम्मच), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1.5 चम्मच), कसूरी मेथी (1 चम्मच), गरम मसाला (आधा चम्मच)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • तेल/घी: 4-5 चम्मच

बनाने का तरीका 

स्टेप 1

ढाबा स्टाइल स्वाद का असली राज़ है इसका फ्रेश मसाला। एक पैन में 2 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 3-4 सूखी लाल मिर्च को हल्का भून लें। ठंडा करके इसे दरदरा पीस लें।

स्टेप 2
एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें बड़े टुकड़ों में कटी शिमला मिर्च और प्याज़ को तेज आंच पर 2 मिनट के लिए भूनें। इन्हें निकालकर अलग रख दें।

स्टेप 3
उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल या घी डालें। बारीक कटे प्याज़ डालकर उन्हें सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक चलाएं। इसके बाद टमाटर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालें। मसालों को तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 4
अब कढ़ाई में चिकन के टुकड़े डालें। आंच को तेज करें और चिकन को मसालों के साथ 5-7 मिनट तक अच्छे से भूनें। इससे चिकन का अपना पानी सूखेगा और मसालों का स्वाद अंदर तक जाएगा।

स्टेप 5
आंच धीमी करें और इसमें फेंटा हुआ दही और 2 चम्मच तैयार किया हुआ 'कढ़ाई मसाला' डालें। लगातार चलाते हुए मिक्स करें। अब ढककर धीमी आंच पर चिकन को 15-20 मिनट के लिए पकने दें, जब तक चिकन पूरी तरह सॉफ्ट न हो जाए।

स्टेप 6
जब चिकन पक जाए, तो इसमें पहले से फ्राई की हुई शिमला मिर्च, प्याज़, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें। इसे मिक्स करके 2 मिनट के लिए ढक दें ताकि सारी खुशबू समा जाए। इसके बाद इसे रोटी के साथ सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल