1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर आ रहे हैं मेहमान तो स्टार्टर में बना लें मसाला पापड़, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार; जानें कैसे बनाएं?

घर पर आ रहे हैं मेहमान तो स्टार्टर में बना लें मसाला पापड़, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार; जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 29, 2024 02:09 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 02:09 pm IST

अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं और आपके पास कुछ फैंसी बनाने के लिए समय नहीं है तो कुछ हैवी से बनाने की बजाय आप फटाफट ये क्रंची मसाला पापड़ बनाएं। जानें इसे बनाने की रेसिपी

Masala Papad Recipe - India TV Hindi
Masala Papad Recipe Image Source : SOCIAL

कई बार ऐसा होता है कि बिना बुलाये मेहमान हमारे घर पर आ जाते हैं या फिर वे अचानक से फोन कर अपने आने की खबर देते हैं। अब ऐसे समय में लोग सकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि उनके आने पर तुरंत स्टार्टर में क्या दें? क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? ऐसी स्थिति में पैनिक होकर कुछ हैवी से बनाने की बजाय आपको कुछ ऐसी चीज़ बनानी चाहिए जो तुरंत बनकर तैयार हो। हम आपको बता दें ऐसे समय में आप ‘मसाला पापड़’ बनाकर अपने मेहमानों को परोसें। मसाला पापड़ को बनाने में महज़ 2 से 5 मिनट लगता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

मसाला पापड़ बनाने की सामग्री

  1. 2 पापड़ 
  2. 1 प्याज 
  3. 1 टमाटर 
  4. सेव नमकीन 
  5. नींबू 
  6. हरा धनिया 
  7. नमक स्वाद अनुसार 
  8. काली मिर्च पाउडर 
  9. चाट मसाला 
  10. लाल मिर्च पाउडर 

गेहूं के आटे से डिनर को बनाएं एक्स्ट्रा स्वीट, मिनटों में तैयार होगा स्वादिष्ट हलवा; जानें बनाने की विधि

मसाला पापड़ बनाने की विधि

मसाला पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस ऑन करें और पापड़ को सेंक लें। इसके बाद आप 1 प्याज  और 1 टमाटर को एकदम बारीक काटें। अब इन्हें आपस में मिलाएं। अब इसमें नींबू, हरा धनिया और नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद अब एक पापड़ लें और उसके ऊपर प्याज और टमाटर का मिश्रण चारों तरफ समान अनुपात में फैलाएं। सभी पापड़ पर बारी-बारी कर बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें। अब उसके बाद उसके ऊपर सेव नमकीन छिड़कें। एक्स्ट्रा स्वाद के लिए आप ऊपर से काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला का पाउडर छिड़क दें। आपक मसाला पापड़ तैयार है। अब घर आये मेहमानों को आप मसाला पापड़ सर्व करें। 

रोटी से बनाएं क्रंची और हेल्दी पिज्जा, बच्चे रोज़ करेंगे खाने की मांग; जानें कैसे बनाएं?

गुजरात के इस मशहूर स्नैक्स को पीएम मोदी भी चटकारे लेकर खाते हैं, जानें इसे बनाने की विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल