1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं प्याज का चीज़ सैंडविच, जानें बनाने का तरीका

बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं प्याज का चीज़ सैंडविच, जानें बनाने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 16, 2023 11:09 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 11:09 pm IST

अगर आप भी अपने बच्चों के टिफिन को लेकर हमेशा उलझन में पड़ी रहती हैं तो ट्राई करें प्याज का ये चीज़ सैंडविच।

Onion cheese sandwich- India TV Hindi
Onion cheese sandwich Image Source : FREEPIK

सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है, लेकिन हम इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं। और इसकी वजह क्या है? अरे वही कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए। इस सवाल का आसानी से कोई जवाब नहीं मिलता और हम नाश्ते को स्किप कर देते हैं।लेकिन, आज हम आपको नाश्ते के लिए ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बनता भी जल्दी है और स्वाद में भी बेहतर है।और इस रेसिपी का नाम है ओनियन चीज़ सैंडविच।

ओनियन चीज़ सैंडविच बनाने के लिए ज़रूरी चीज़ें:

  1. 4 ब्रेड स्लाइस 
  2. 4 चीज़ स्लाइस 
  3. 1 प्याज
  4. नमक 
  5. ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  6. घी या बटर 

बनाने का तरीका:

प्याज को बारीक काट लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर घी या बटर लगा लें। ब्रेड पर प्याज रख लें।अब, इस पर चीज़ स्लाइस रख दें। इसके बाद, इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कें। दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें। ब्रेड को ऊपर और नीचे, दोनों तरफ़ बटर लगा लें और तवे पर रख दें। इसे बनाने के लिए आप तवे, ग्रिलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। बनने के बाद इसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - 

यह ग्लूटन फ्री बाजरा इडली कुछ ही दिनों में आपके बढ़ते हुए वजन को करेगी कंट्रोल, ये रही रेसिपी

सर्दियों में आंवले की खट्टी मीठी कैंडी आपकी इम्यूनिटी को बनाएगी स्ट्रांग, सर्दी खांसी और गले की खिचखिच से मिलेगा छुटकारा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल