1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना तेल के तैयार करें राजस्थान की फेमस हरी मिर्च का पानी वाला अचार, नोट करें रेसिपी

बिना तेल के तैयार करें राजस्थान की फेमस हरी मिर्च का पानी वाला अचार, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 05, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 07:00 pm IST

आपने हरी मिर्च के कई तरह के अचार खाए होंगे लेकिन क्या कभी आपने हरी मिर्च का पानी वाला अचार ट्राय किया है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां हम राजस्थान की फेमस पानी वाले अचार की रेसिपी लाए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

हरी मिर्च का पानी वाला अचार- India TV Hindi
हरी मिर्च का पानी वाला अचार Image Source : ASHUS VEG DELICACIES/YOUTUBE

राजस्थान का हरी मिर्च का पानी वाला अचार जिसे कांजी की मिर्च भी कहा जाता है गर्मियों और मानसून के मौसम में बहुत चाव से खाया जाता है। इस अचार की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बूंद भी तेल का इस्तेमाल नहीं होता और इसका खट्टा-तीखा पानी पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाना भी उतना ही आसान है। यहां हम आपके लिए हरी मिर्च का पानी वाले अचार की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। तो बिना देरी किए यहां से नोट कर लें राजस्थान की फेमस पानी वाले अचार की रेसिपी। 

सामग्री

  • हरी मिर्च: 250 ग्राम
  • पीली सरसों या राई: 3 बड़े चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
  • सौंफ पाउडर: 2 बड़े चम्मच (दरदरा पिसा हुआ)
  • हल्दी पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • हींग
  • काला नमक: 1 छोटा चम्मच
  • सफेद नमक: स्वादानुसार
  • नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच 
  • पानी: 2 से 3 कप 

बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धो लें और सूती कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रहे, मिर्च में बिल्कुल नमी नहीं होनी चाहिए। अब एक पैन लें और इसमें 2-3 कप पानी डालें। फिर इसमें हरी मिर्च डालें और 5-10 स्टीम होने दें। जब ये स्टीम हो जाए गैस बंद कर दें और मिर्चों को एक प्लेट में निकाल लें। 
  2. अब इसके मसाले तैयार करें। इसके लिए पीली सरसों या राई, सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, काला नमक, सफेद नमक डालकर इसे दरदरा पीस लें। 
  3. इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में दरदरी पिसी राई, सौंफ, हल्दी, हींग, काला नमक और सफेद नमक को आपस में अच्छी तरह मिला लें।
  4. अब हरी के बीच में चीरा लगाएं और तैयार मसाले को चम्मच या उंगलियों की मदद से कटी हुई हरी मिर्च के बीच में अच्छे से भरें। 
  5. मसाला भरी मिर्चों को एक साफ, सूखे और कांच के जार में डालें। फिर बचा हुआ मसाला भी ऊपर से डाल दें।
  6. अब जिस पानी में मिर्च को उबाला था उसे पूरी तरह ठंडा कर लें। इस ठंडे किए हुए पानी को जार में इतना डालें कि मिर्चियां पूरी तरह पानी में डूब जाएं। आखिरी में नींबू का रस डालें। आप चाहें तो विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  7. जार का ढक्कन बंद करके इसे 2 से 3 दिन के लिए धूप में रख दें। रोज दिन में एक बार जार को अच्छे से हिलाएं। 2 दिन बाद इस मिर्च का लुत्फ उठाएं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल