1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं स्टफ्ड मूंग दाल चीला, यहां से नोट करें रेसिपी

शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं स्टफ्ड मूंग दाल चीला, यहां से नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 09, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 03:53 pm IST

स्टफ्ड मूंग दाल चीला एक बहुत ही स्वादिष्ट, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है। यहां से फटाफट नोट कर लें स्टफ्ड मूंग दाल चीला की रेसिपी।

स्टफ्ड मूंग दाल चीला- India TV Hindi
स्टफ्ड मूंग दाल चीला Image Source : MAGNIFIC

सुबह का नाश्ता हो या फिर इवनिंग स्नैक गर्मियों में हल्का ही खाना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। शाम की चाय के साथ अक्सर लोगों का मन कुछ चटपटा खाने का करता है। आजकल लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखने लगे हैं, ऐसे में लोग घर पर ही कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं। अगर आप भी शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो स्टफ्ड मूंग दाल चीला आपके लिए बेस्ट है। यहां हम आपके लिए स्टफ्ड मूंग दाल चीला की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

चीला बैटर के लिए

  • 1 कप मूंग दाल (1 घंटे भिगोई हुई)
  • 1 इंच अदरक
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • जरूरत अनुसार पानी
  • एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी

स्टफिंग के लिए

  • 1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • थोड़ा सा अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
  • 1/2 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ, ऑप्शनल) 
  • स्वादानुसार नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • 1-2 छोटे चम्मच घी 

बनाने का तरीका

  • मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को भीगो दें। इसके बाद अदरक, हरी मिर्च, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इस बैटर को एक बाउल में निकाल लें। फिर इसमें स्वादुनास नमल, हींग और थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद अब इसकी स्टफिंग तैयार कर लें।  इसके लिए एक बाउल में कटा हुआ शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च धनिया और पनीर डालकर मिक्स कर लें। फिर इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च डालें। 
  • अब एक भारी तले वाले तवे को गैस पर चढ़ाएं। इसे अच्छी तरह गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इस पर चीले का बैटर डालें और इसे किसी कटोरी की मदद से गोल आकार में फैला दें। 
  • इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकें। इसके बाद इसमें तैयार स्टफिंग डालें और फिर इसे 2 मिनट और सेकें। फिर इसे चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल